खबरेंदेवरिया

पहल : आकांक्षा समिति देवरिया के इस सरकारी स्कूल को बनाएगी विशेष, बनी योजना

Deoria News

-आकांक्षा समिति ने परिषदीय विद्यालय स्वामी विवेकानन्द संविलियन विद्यालय राघव नगर देवरिया को लिया गोद
-शैक्षणिक एवं पाठ्य सहगामी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सदस्यों एवं विद्यालय के अध्यापकों की हुई बैठक

Deoria News : आकांक्षा समिति देवरिया ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय स्वामी विवेकानन्द संविलियन विद्यालय, राघव नगर देवरिया को गोद लिया। विद्यालय पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार राय एवं प्रधानाध्यापिका कालिंदी वर्मा ने आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह एवं सदस्यों डॉ शशिप्रभा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), प्रियंका सिंह, रिचा सिंह, अर्शीया रहमान, माया त्रिपाठी, भारती शुक्ला, रेनु त्रिपाठी, सुधा तिवारी, सुशीला विश्वकर्मा का स्वागत किया।

बैठक की
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने विद्यालय में शैक्षणिक एवं पाठ्य सहगामी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आकांक्षा समिति के सदस्यों एवं विद्यालय के अध्यापकों की बैठक की।

समीक्षा की जाएगी
बैठक में अध्यक्ष रश्मि सिंह ने निर्देश दिया कि प्रत्येक दिवस समिति के समस्त सदस्यों में से कोई एक सदस्य विद्यालय में उपस्थित होकर शैक्षणिक एवं पाठ्य सहगामी गतिविधियों में सहयोग प्रदान करेंगे। जिसके लिए एक समय सारणी बनायी गयी एवं प्रत्येक माह के अन्त में पठन-पाठन की विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर समीक्षा की जायेगी।

उत्साह बढ़ाया
इस अवसर पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था तथा ऑगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के खेल द्वारा शिक्षा से सम्बन्धित गतिविधियों का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय के बच्चों से बातचीत कर उनको नियमित विद्यालय में उपस्थित होने और पठन-पाठन में सहभागी बनने के लिए उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय पाल नारायण त्रिपाठी, जिला समन्वयक डॉ आलोक पाण्डेय उपस्थित थे।

Related posts

पीएम करेंगे पैक हाउस का उद्घाटन : यूपी-बिहार के करोड़ों किसानों को मिलेगा लाभ, बिचौलियों का होगा पत्ता साफ

Satyendra Kr Vishwakarma

G20 शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका रवाना : तीन अहम सत्रों में रखेंगे भारत का दृष्टिकोण

Kajal Singh

खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई : देवरिया से महुआडीह तक हर चौराहे से लिया सैंपल, बाजारों में रही हलचल

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने मांगी वरासत दर्ज करने में लापरवाह लेखपालों की लिस्ट, 2 से जवाब तलब

Sunil Kumar Rai

देवरिया में बोले कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही : ड्रोन तकनीक से किसानों को खेती में आसानी होगी, जानें कृषकों के लिए कैसे फायदेमंद है

Harindra Kumar Rai

BREAKING : केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया, जानें नई दरें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!