खबरेंदेवरिया

Lumpy skin disease : देवरिया में पशुओं के मेले पर रोक, लम्पी स्किन रोग से बचाव के लिए प्रशासन ने किए ये उपाय, जानें संक्रमण के लक्षण

Deoria News : देवरिया के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएन सिंह ने बताया है कि प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों राजस्थान, हरियाणा आदि से प्रदेश के पश्चिमी 15 जनपदों में लम्पी स्किन डिजिज (Lumpy skin disease – LSD) का गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का संक्रमण हुआ है।

पशुओं को बुखार होता है

यह एक विषाणुजनित रोग है। इसका प्रसार प्रभावित पशुओं से वेक्टर (मच्छर, मक्खी, किलनी आदि) के माध्यम से अन्य पशुओं में होता है। इस बीमारी से संक्रमित पशुओं को बुखार होता है तथा पूरे शरीर पर गांठे (NODULE) बन जाती हैं। पशु खाना-पीना छोड़ देता है, जिससे कमजोर हो जाता है। गर्भित पशुओं में गर्भपात हो सकता है तथा चमड़े पर बनी हुई गांठों में मवाद भी पड़ सकता है।

पशुओं से दूर रहना चाहिए

यदि पशुओं में उपरोक्त लक्षण प्राप्त होते हैं, तो उन्हें अन्य सामान्य पशुओं से पृथक रखा जाए तथा तत्काल इसकी सूचना विभाग को दी जाए। सम्बन्धित क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव, फागिंग, साफ-सफाई करायी जाये। पशुओं को सदैव साफ पानी पिलाये तथा पशु को उबाल कर प्रयोग करें। बीमार पशु की देख-भाल करने वाले व्यक्ति को भी स्वस्थ पशुओं से दूर रहना चाहिए।

अफवाह से बचें

संक्रमण की स्थिति में पशुओं को सामूहिक चरने के लिए न भेजे तथा यदि किसी पशु की मृत्यु होती है तो शव को खुले में न फेंकें तथा वैज्ञानिक तरीके से दफनायें। यह बीमारी पशुओं से मनुष्यों में नहीं फैलती है, इसलिए किसी भी अफवाह से बचें।

ये है तैयारी

जनपद में LSD संक्रमण के प्रसार को रोकने एवं उपचार के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर समस्त 16 विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा उप जिलाधिकारीगण को तहसीलवार जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

मेला नहीं लगेगा

पशुपालन विभाग ने समस्त विकास खण्डों में उपचार के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है। जनपद में अन्य जनपदों से गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं के परिवहन को पूर्णतः प्रतिबन्धित किया गया है। अग्रिम आदेशों तक गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का कोई भी हाट / मेले का आयोजन नहीं किया जायेगा।

Related posts

बड़ी खबर : पथरदेवा विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी नीरज कुमार वर्मा समेत 16 भाजपा में शामिल, जानें अन्य नेताओं के नाम

Sunil Kumar Rai

DEORIA : जिले के सभी अफसरों ने जल भराव वाले गांवों का जाना हाल, दवाएं वितरित कीं, नाव की संख्या बढ़ाई गई

Sunil Kumar Rai

DEORIA : संयुक्त सचिव ने की जल शक्ति अभियान की समीक्षा, मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण के दिए निर्देश

Sunil Kumar Rai

आसान होगा करोड़ों लोगों का सफर : बक्सर से लखनऊ होते हुए दिल्ली पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 10 घंटे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन

Harindra Kumar Rai

अच्छी खबर : अगले 10 सालों में देश में 40 करोड़ लोग करेंगे हवाई यात्रा, 1200 विमानों का बेड़ा होगा तैयार

Abhishek Kumar Rai

बंद होगा झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा : डीएम ने 15 नवंबर तक मांगी लिस्ट, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!