खबरेंदेवरिया

देवरिया में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस : जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जानें क्या कहा

Deoria News : देवरिया में 74वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह राष्ट्र प्रेम व शहीदों के बलिदान पर आधारित विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।

स्कूलों-कॉलेजों के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। सभी सरकारी/ गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ संविधान के उद्देशिका की शपथ ली गई। महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को स्मरण करने का भी है। साथ में उनके कृत्यों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर भी देता है। इन विचारों से हम एक बेहतर गणतंत्र एवं राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक रूप से वंचित तबकों के उत्थान एवं उन्नयन के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रजातंत्र, संविधान एवं इसके मूल्यों को अक्षुण्ण रखने का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय, एसडीएम न्यायिक मंजूर अहमद अंसारी, एएसडीएम आरपी वर्मा सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारीगण, अधिवक्ता गण, कर्मचारी गण एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

Indian Railways Income : यात्री किराए से रेलवे की आय में 76 प्रतिशत की वृद्धि, अनारक्षित टिकट खरीद में रिकॉर्ड इजाफा

Harindra Kumar Rai

अभ्युदय योजना के लिए 5 फरवरी से करें आवेदन : अप्रैल से शुरू होंगे क्लास, पढ़ें स्कीम से जुड़ी हर जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी के 9 जिलों में ओलावृष्टि : अगले तीन दिन बिगड़े रहेंगे हालात, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Swapnil Yadav

BREAKING : देवरिया रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख स्थलों की सुरक्षा बढ़ी, एसपी संकल्प शर्मा ने संभाला मोर्चा

Abhishek Kumar Rai

Mulayam Singh Yadav : सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया दुःख, 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

Sunil Kumar Rai

यूपी : राशन कार्ड वापसी और वसूली पर योगी सरकार ने दिया जवाब, जानें क्या है वायरल न्यूज का सच

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!