खबरेंदेवरिया

देवरिया में बारिश से फसलों को नुकसान : 985 किसानों ने बीमा योजना में मांगी क्षतिपूर्ति

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि जनपद में विगत दिनों हुई अतिवृष्टि, ओलावृष्टि से कुछ क्षेत्रों में रबी की फसल को क्षति पहुंची है।

इसके बाद प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 985 कृषकों ने आपदा के 72 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज कराई है। इनमें से 740 किसानों ने ऑफलाइन एवं 245 किसानों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायत दर्ज होने के उपरांत बीमा कंपनी द्वारा 15 दिन के अंदर स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। स्थलीय सत्यापन में बीमा कंपनी के प्रतिनिधि कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के कार्मिक तथा उस न्याय पंचायत के प्रगतिशील किसान को भी शामिल किया जाएगा।

गठित टीम द्वारा किए गए सर्वे रिपोर्ट को बीमा कंपनी के प्रांतीय कार्यालय को उपलब्ध कराकर जनपद में हुई फसलों की क्षति पूर्ति का आंकलन करते हुए किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

Related posts

इन उपायों से लंपी स्किन डिजीज से मवेशियों को बचाएं : डीएम ने की अंतर विभागीय बैठक, दी ये जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

FDI : भारत ने 83 अरब डॉलर के एफडीआई का बनाया रिकॉर्ड, इन देशों ने जताया भरोसा, इस सेक्टर ने किया कमाल

Harindra Kumar Rai

पहल : आकांक्षा समिति देवरिया के इस सरकारी स्कूल को बनाएगी विशेष, बनी योजना

Abhishek Kumar Rai

डीएम और एसपी का सख्त आदेश : जनसमस्याओं को गंभीरता से हल करें अधिकारी, समाधान दिवस में सुनी फरियाद

Sunil Kumar Rai

बरियारपुर पीएचसी पर फार्मासिस्ट मिला अनुपस्थित : डीएम ने मांगा जवाब, एसपी संग थाना भवन का किया निरीक्षण

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : डीएम ने विशेष वरासत अभियान का जाना हाल, लेखपालों को दी चेतवानी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!