खबरेंदेवरिया

एड्स के मामले में देवरिया संवेदनशील जनपदों की श्रेणी में शामिल : अब तक 1467 की मौत, जिले के इन 5 ब्लॉक में सबसे ज्यादा केस

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह,

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में जिला एड्स समन्वय समिति की ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

7020 एचआईवी पॉजिटिव मिले
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद देवरिया, बांदा, इटावा, मऊ एवं इलाहाबाद के साथ संवेदनशील जनपदों की श्रेणी में शामिल है। वर्ष 2006 से 2022 के मध्य जनपद में कुल 7020 एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति चिन्हित किए जा चुके हैं, जिनमें से 1467 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से अधिकांश मामले प्रवासियों के जनित हैं।

30 नवंबर तक चलेगा
डीएम ने बताया कि लार, पथरदेवा, रुद्रपुर, भागलपुर एवं बनकटा इस दृष्टि से संवेदनशील ब्लॉक हैं। ऐसे में आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के मध्य प्रवासियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 10 स्थानों पर विशेष कैंप का आयोजन करेगा।

सहयोग लिया जायेगा
जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक, एनजीओ की सहभागिता प्रमुख रूप से होगी। स्वास्थ्य शिविर में प्रवासियों को कई तरह की जांच निशुल्क की जाएगी। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डॉक्टरों का भी सहयोग लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि एचआईवी के दृष्टिगत जनपद में नुक्कड़ नाटकों एवं विभिन्न संचार माध्यमों से जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

एचआईवी पॉजिटिव मिले
डिस्ट्रिक्ट एड्स प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र तिवारी ने बताया कि 2006 से 2022 के मध्य जनपद में 96 एचआईवी पॉजिटिव महिलाओं ने एचआईवी निगेटिव बच्चों को जन्म दिया है। वर्ष 2021-22 में जनपद में 300 एचआईवी पॉजिटिव केस दर्ज किए गए, जिसमें से 15 एएनसी एचआईवी पॉजिटिव मामले हैं।

इन्होंने ली भागीदारी
समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar), सीएमओ डॉ राजेश झा (CMO Deoria Dr Rajesh Jha), डॉक्टर संजय चंद सहित विभिन्न एमओआईसी एवं एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

आरोग्य भारती ने लगाया फ्री हेल्थ कैंप : ग्रामीणों ने कराया मुफ्त इलाज, विशेषज्ञों ने लोगों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

Abhishek Kumar Rai

अब गोरखपुर में होगा डीएनए टेस्ट : सीएम योगी ने फॉरेन्सिक लैब का किया लोकार्पण, अपराधियों को दी ये चेतावनी

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया का हेल्थ सिस्टम सुधारेगा Bill & Melinda Gates Foundation : टीम ने तमाम केंद्रों पर जाना हाल

Shweta Sharma

Mahindra Scorpio-N : नई स्कॉर्पियो को खास बनाएंगे ये 5 फीचर, लुक ऐसा कि देखते रह जाएंगे

Satyendra Kr Vishwakarma

महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के प्रति रहें सजग : न्यायाधीश इशरत परवीन फारूकी

Abhishek Kumar Rai

CCI Penalty on Google : सीसीआई ने गूगल पर 936 करोड़ का जुर्माना लगाया, आचरण सुधारने का दिया आदेश, जानें क्यों हुआ एक्शन

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!