खबरेंदेवरिया

Deoria News : जिले के राशन कार्ड धारकों की जांच शुरू, 550 अपात्र लाभार्थियों ने किया सरेंडर, जानें वजह

Deoria News : राशन कार्ड सरेंडर करने और वसूली की फर्जी खबर का भी व्यापक असर दिखाई दे रहा है। देवरिया में बीते कुछ दिनों में 550 से ज्यादा लोगों ने अपना राशन कार्ड प्रशासन को सरेंडर कर दिया है। बड़ी बात यह है कि इसमें सरकारी नौकरी और मोटी पेंशन लेने वाले लोग भी शामिल हैं।

दरअसल बीते दिनों एक फेक न्यूज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इसमें कहा गया था कि राज्य सरकार अपात्र लोगों से राशन कार्ड सरेंडर कराएगी। साथ ही उनसे वसूली की जाएगी। हालांकि बाद में उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

अपात्रों की बढ़ी टेन्शन

लेकिन इस खबर के वायरल होने के बाद अपात्र लोगों को चिंता सताने लगी थी और अब वह लाइन लगाकर राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं। देवरिया में अध्यापक, रेल कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेना के जवान, श्रम विभाग में अफसर, चार पहिया वाहनों के मालिक, इनकम टैक्स भरने वाले लोग तथा 32000 रुपये महीना पेंशन पाने वाले भी गृहस्थी कार्ड पर राशन का लाभ ले रहे थे।

इतनी संख्या है

जब जांच में इसका खुलासा हुआ, तो इनकी चिंता बढ़ गई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में 105680 अंत्योदय तथा 4.21 लाख पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलो तथा प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत प्रति यूनिट 5 किलो राशन मिलता है। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट नियमित व अतिरिक्त 5-5 किलो राशन मिलता है।

वापस कर रहे

दरअसल हर 6 महीने पर अमीर व अपात्र लोगों का राशन कार्ड निरस्त करने के लिए जांच की जाती है। कुछ दिनों से रोज 60-70 राशन कार्ड लोग सरेंडर कर रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में लोग लाइन लगाकर राशन कार्ड सरेंडर कर रहे हैं। सोमवार को 80 तथा मंगलवार को 60 लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर किया।

जांच हो रही है

जिला प्रशासन इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी तथा नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका, नगर पंचायत के ईओ के माध्यम से राशन कार्ड की जांच करा रहा है। इससे अपात्र राशन कार्ड धारकों में खलबली मच गयी है।

स्वयं सरेंडर करें कार्ड

जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि जनपद के सभी राशन कार्ड धारकों की जांच कराई जा रही है। बीते दिनों में करीब 550 लोगों ने अपना राशन कार्ड सरेंडर किया है। इसमें 20 अंत्योदय कार्ड धारक हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग अपात्र हैं, वह स्वयं अपना कार्ड सरेंडर कर दें।

Related posts

योगी सरकार ने पेश किया आम बजट : जानिए महिलाओं के लिए इसमें क्या है खास

Abhishek Kumar Rai

ज्यादती : एडवांस लेने के बावजूद बकाए का भुगतान नहीं कर रहा महागुन बिल्डर, डेढ़ करोड़ का बिजली बिल बकाया

Abhishek Kumar Rai

यूपी में बिजली गिरने से नुकसान से बचाएगी योगी सरकार : ऊंची बिल्डिंगों पर लगाए जाएंगे लाइटनिंग अरेस्टर्स, जानें कैसे करेगा काम

Rajeev Singh

Mulayam Singh Yadav : सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया दुःख, 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की

Sunil Kumar Rai

बड़ा फैसला : नो वेंडिंग जोन बनेंगे देवरिया के ये तीन मुख्य मार्ग, व्यापारियों ने की अंडरपास बनाने की मांग, डीएम ने दिया आश्वासन

Abhishek Kumar Rai

दूसरे कार्यकाल में पहली बार देवरिया आएंगे सीएम योगी : स्वागत और जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!