खबरेंदेवरिया

दुःखद : देवरिया में धान की रोपाई कर रहे 5 लोग आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे, एक की हालत गंभीर

Deoria News : देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र (Rampur Karkhana) में गुरुवार को एक बार फिर आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोग झुलस गए। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना गुरुवार की दोपहर तब हुई, जब यह सभी लोग खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर है, जबकि चार को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

धान की रोपाई कर रहे थे

जानकारी के मुताबिक रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल के टोला महुआबारी में गुरुवार की दोपहर में दीपिका सिंह (18 वर्ष) पुत्री वर्मा सिंह, ज्योति सिंह (12 वर्ष) पुत्री राजू सिंह, राजू सिंह (35 वर्ष) पुत्र रामजी सिंह, संजू सिंह (16 वर्ष) पुत्री कन्हैया सिंह और अवधारी देवी (50) पत्नी स्वर्गीय प्रभु सिंह खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।

सभी लोगों पर गिरी बिजली

मौसम विभाग ने 20-23 जुलाई तक देवरिया समेत यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी थी। गुरुवार को जनपद में तेज बारिश हो रही थी और हवाएं चल रही थीं। तभी खेत में काम कर रहे सभी 5 लोगों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसमें सभी घायल हो गये।

अस्पताल में भर्ती कराया

जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें राजू सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि अन्य चार को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

लगातार हो रही घटनाएं

रामपुर कारखाना क्षेत्र में आकाशी बिजली गिरने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बीते दिनों ही एक क्षेत्र में धान की निराई कर रही एक महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। अब 5 लोग झुलस गए हैं। इलाके के लोग लगातार हो रही इस आपदा से हैरान हैं।

Related posts

यूपी : टीबी, फाइलेरिया और इंसेफेलाइटिस से मुक्त होगा प्रदेश, सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा

Abhishek Kumar Rai

यूपी में 10 नए थाने खोलने की मंजूरी : देवरहा बाबा सहित इन चौकी पर होगी 17-17 पुलिसकर्मियों की तैनाती, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

Deoria News : जिलाधिकारी ने योग दिवस के लिए विभिन्न विभागों को दिया टारगेट, जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

Harindra Kumar Rai

निकाय चुनाव की तैयारी : भाजपा ने बैठक कर बनाई योजना, ये लक्ष्य हासिल करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

11 जनवरी तक बंद रहेंगे देवरिया के सभी स्कूल : जिलाधिकारी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया फैसला

Sunil Kumar Rai

DEORIA : 19 जुलाई तक सभी योनजाओं की फाइलें निस्तारित करेंगे बैंक, इतने आवेदन अटके

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!