खबरेंदेवरिया

खुशखबरी : देवरिया में आशा के 2700 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, जिलाधिकारी ने प्रक्रिया पूरा करने की दी डेडलाइन

Deoria News : देवरिया में आशा के तौर पर काम करने की इच्छुक महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। देवरिया जिला प्रशासन जनपद में आशा के रिक्त 2655 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्टूबर तक की डेडलाइन तय की है।

2900 पद स्वीकृत हैं
जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए डीएम ने आशा (एक्रिडेटेड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट) के सभी रिक्त पदों को भरने का निर्देश दिया है। जनपद में आशा के कुल 2930 पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष 2655 पद रिक्त हैं। इसके अतिरिक्त जननी सुरक्षा योजना में लापरवाही बरतने वाली 121 आशाओं को हटाने की नियमानुसार कार्रवाई चल रही है। जिलाधिकारी ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया हर हाल में 24 अक्टूबर तक पूरी हो जाए।

प्रभावित होते हैं मिशन
जनपद में इतनी बड़ी संख्या में आशा के रिक्त पद होने से स्वास्थ्य सेक्टर से जुड़े मिशन को पूरा करने में परेशानी आती है। खासतौर पर ग्रामीण अंचल में घर-घर स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने की जिम्मेदारी आशा की होती है। ऐसे में जनपद में 2600 से ज्यादा पद खाली होने से हर अभियान प्रभावित होता है। सरकार की महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पाता है।

तुरंत भर्ती करने के आदेश
जिलाधिकारी जेपी सिंह मंगलवार को धनवंतरी सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जान रहे थे। इसी दौरान उनके समक्ष इन रिक्त पदों का मसला उठा और उन्होंने अविलंब भर्ती प्रक्रिया शुरू कर खाली पदों पर नियुक्ति के आदेश दिए।

Related posts

बैतालपुर ब्लॉक का हाल : 11 महीने बाद भी जांच में नहीं मिला सुधार, पिछले अक्टूबर में मानदेय रोकने के आदेश पर अब तक नहीं हुआ अमल, अकाउंटेंट पर कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

भारत माता की जयकारे से गूंजा शहर : डीएम और एसपी की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विकास भवन से शुरू होकर…

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : पत्नी की हत्या के आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा, देवरिया की अदालत ने सुनाया फैसला, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

Bhagat Singh : देवरिया भाजपा ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने इन शब्दों में किया नमन

Sunil Kumar Rai

11 जनवरी तक बंद रहेंगे देवरिया के सभी स्कूल : जिलाधिकारी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया फैसला

Sunil Kumar Rai

एआरटीओ की मनमानी से नाराज डीएम : वेतन काटने का दिया आदेश, बताया सड़क सुरक्षा माह का कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!