खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया के हर ब्लॉक में 10-10 विद्यालयों का होगा कायाकल्प, डीएम ने सभी बीईओ को दी एक महीने की डेडलाइन

-डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला शिक्षण अनुश्रवण समिति की बैठक

-गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की न बरतें कोताही

Deoria News : विकास भवन स्थित गांधी सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (IAS Jitendra Pratap Singh) की अध्यक्षता में जिला शिक्षण अनुश्रवण समिति (District Education Monitoring Committee) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, मिड-डे-मील सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हुई।

कोताही न बरती जाए

डीएम ने कहा कि शिक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए, शासन की नीति एवं अपेक्षाओं के अनुरूप बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

सभी मानकों पर खरे उतरें

जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को 30 सितंबर तक अपने-अपने विकास खंड में न्यूनतम 10-10 परिषदीय विद्यालय को ऑपरेशन कायाकल्प के सभी 19 पैरामीटर्स से आच्छादित करने का निर्देश दिया है।

कार्रवाई करने की चेतावनी दी

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प विगत 3 वर्ष से चल रहा है, ऐसे में परिषदीय विद्यालयों का सभी मानकों से शत-प्रतिशत आच्छादित नहीं होना चिंता का विषय है। डीएम ने बीएसए सहित समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। ऐसा न करने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।

प्रारंभिक परिचय कराया जा सके

जिलाधिकारी ने कहा कि निपुण भारत मिशन का उद्देश्य बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के सार्वभौमिकरण के लिए समुचित वातावरण का निर्माण करना है, जिससे 2026 तक कक्षा तीन तक के बच्चों को पठन, लेखन एवं संख्या ज्ञान का प्रारंभिक परिचय कराया जा सके। इसके अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के लिए जनपद स्तर पर कार्ययोजना का निर्माण करने और सघन मॉनिटरिंग करने की आवश्यकता है।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, प्रभारी सीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, डीआईओएस विनोद राय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्णानन्द यादव सहित के खण्ड विकास अधिकारी एवं बीईओ उपस्थित थे।

Related posts

देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से चौकी इंचार्ज दरोगा की मौत, दीवान घायल

Abhishek Kumar Rai

यूपी के गांवों का इतिहास लिखेगी सरकार, आईटीआई में इन ट्रेड्स की पढ़ाई बंद होगी, पढ़ें आज की महत्वपूर्ण खबरें

Harindra Kumar Rai

योगी सरकार नादरगंज में 40 एकड़ में बनाएगी आईटी हब : ब्लू प्रिंट रेडी, कंसल्टेंट के चयन की प्रक्रिया शुरू

Sunil Kumar Rai

Deoria News : मिड डे मील का खीर घर ले गए रसोइए, बच्चों के परिजनों ने की शिकायत तो प्रधानाचार्य ने दिया यह जवाब

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी में हुए सबसे ज्यादा एडमिशन और शिक्षकों की भर्ती : शिक्षा क्षेत्र में हुए बड़े बदलाव, साल दर साल बढ़ रहा ग्राफ

Harindra Kumar Rai

इस एप में मिलेगी सड़क दुर्घटना की हर जानकारी : घायलों को मिलेगा फौरन इलाज, देवरिया में दर्ज हुए 800 हादसे

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!