खबरेंदेवरिया

तमंचे पर डिस्को : देवरिया में हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार, देखें Viral Video

Deoria News : शादी-ब्याह समेत हर कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र से भी एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक तमंचे के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के बढ़िया हरदोका गांव का है। वीडियो मंगलवार रात का बताया जा रहा है। गांव बढ़िया हरदोका में जनपद से बारात आई थी। इसी में युवक अवैध तमंचे के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए।

लोग नहीं सीख रहे सबक

सरकारों की सख्ती के बावजूद बीते कुछ सालों में हर्ष फायरिंग के मामले तेजी से बढ़े हैं। अब तक इसमें सैकड़ों बेगुनाह जानें भी जा चुकी हैं। लेकिन लोग सबक सीखने को तैयार नहीं है। खासतौर पर युवा वर्ग हथियारों के साथ वीडियो और फोटो पोस्ट करना उपलब्धि समझ रहा है।

एक गिरफ्तार हुआ

मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे एक युवक को पकड़ा है। उसके पास से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य युवाओं के बारे में पता लगा रही है।

Related posts

Atal Bihari Vajpayee : देवरिया भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, ऐसे किया याद

Abhishek Kumar Rai

जरूरत : सांसद-विधायक के खिलाफ दाखिल याचिका की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, याची ने दी ये दलील

Abhishek Kumar Rai

जिलाधिकारी एपी सिंह ने जाना पर्यटन विभाग के कार्यों का हाल : देवरिया के इन पौराणिक स्थलों का हो रहा कायाकल्प

Rajeev Singh

देवरिया : सपा नेता ने अपने खिलाफ मुकदमे पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की

Abhishek Kumar Rai

तरकुलवा हत्याकांड : पुलिस ने दूसरी बच्ची का शव गंडक नदी से बरामद किया, परिवारवालों को फंसाने के लिए मां ने ली बेटियों की जान

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी बोले : किसानों के लिए जारी किए 177 करोड़, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में जमीन के बदले दिया 4 गुना मुआवजा

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!