उत्तर प्रदेशखबरें

सीएम योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि : पढ़ें उनका चीफ मिनिस्टर बनने का सफर

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा का प्रदेश के विकास के लिए विजन स्पष्ट था। उन्होंने देश की आजादी के विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभायी थी। इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद समेत तमाम अधिकारियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

अपनी सेवाओं के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी 104वीं पावन जयंती पर याद करते हुए कहा कि उनका जन्म 25 अप्रैल 1919 को आज के उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के एक गांव में हुआ था।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही एक स्कूल में ग्रहण की। उन्होंने अपनी सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी के साथ-साथ उच्च शिक्षा के लिए प्रयागराज का रुख किया। यहां पर उन्होंने उच्च शिक्षा अर्जित करते हुए देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय भागीदार निभायी।

उन्होंने वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान व बाद में भी देश की आजादी के लिए विभिन्न आंदोलनों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रयागराज और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उनका विजन बहुत स्पष्ट था।

ऐसे में अनेक दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर उन्हे स्वतंत्र भारत के रूप में प्राप्त हुआ। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश और देश की सेवा के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे।

Related posts

देवरिया में श्रम विभाग की लापरवाही : डीएम ने व्यक्त की नाराजगी, प्रवर्तन अधिकारी को दिया अल्टीमेटम

Sunil Kumar Rai

Deoria Master Plan 2031 : मास्टर प्लान 2031 पर सुझाव देने का आज अंतिम मौका, सड़क चौड़ीकरण पर उठे सवाल

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने प्रधान और सचिव सहित 3 पर की कार्रवाई : खराब इंटरलॉकिंग कार्य से हुए नाराज, THR का भी जाना हाल

Sunil Kumar Rai

देवरिया के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी : प्रशासन की पहल पर यह कंपनी खरीदेगी पराली, अब फसल अवशेष से होगी कमाई

Sunil Kumar Rai

डीएम एपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने जरूरतमंदों में बांटा कंबल : जनपदवासियों को दिलाया ये भरोसा

Satyendra Kr Vishwakarma

BR Ambedkar Jayanti 2022: डॉ अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही योगी सरकार, बाबा साहेब की जयंती पर सीएम ने ऐसे किया याद

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!