उत्तर प्रदेशखबरें

सीएम योगी का बड़ा आदेश : देरी से दफ्तर आने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई, 3 दिन में फाइलें निपटाएं अफसर

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों तथा कर्मचारियों के देर से पहुंचने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के आदेश बुधवार को दिए।

देरी पर होगी कार्रवाई
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा, “सरकारी कार्यालयों में हर अधिकारी और कर्मचारी की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। लेट-लतीफी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारी कार्यालयों का लगातार औचक निरीक्षण करें। लापरवाह, लेटलतीफ अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।”

तीन दिन से ज्यादा न रूके
उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा, “आमजन की शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए निस्तारण किया जाए। हर कार्यालय में सिटीजन चार्टर को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। किसी भी कार्यालय में कोई फाइल तीन दिनों से अधिक लंबित न रहे। देरी होने पर जवाबदेही तय की जाए।”

एक्शन लिया जाए
सीएम योगी ने प्रदेश में नियमविरुद्ध संचालित अथवा अधोमानक वाले नर्सिंग कॉलेजों को चिन्हित कर उनके संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बिना मान्यता के कॉलेज संचालन युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है। ऐसी हर जानकारी अथवा शिकायत को पूरी गंभीरता से लेते हुए तत्परता से कार्रवाई की जाए।

किसानों को न हो परेशानी
मुख्यमंत्री ने गेहूं की सरकारी खरीद को बेहतर बनाने के लिए क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि हर किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिले, हर हाल में किसान को उसके गेहूं का भुगतान तय समय-सीमा के भीतर हो जाना चाहिए।

सतर्कता बरती जाए
मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती कुछ राज्यों में कोविड के नये मामलों में बढ़ोत्तरी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे में सरहदी जिलों में विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही सीएम ने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के आदेश दिए।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया में तेंदुए की खाल सहित तस्कर गिरफ्तार, महुआडीह में फर्नीचर की दुकान से हो रहा था अवैध कारोबार

Abhishek Kumar Rai

आदर्श स्कूल बनेगा केंद्रीय विद्यालय चेरो : प्रबन्ध समिति की बैठक में डीएम ने दिलाया भरोसा, बच्चों को मिलेंगी सुविधाएं

Harindra Kumar Rai

हिन्दू मंदिरों की पुण्यगाथा बताएगा अयोध्या का मंदिर संग्रहालय : सीएम योगी के आदेश पर पर्यटन विभाग तैयार कर रहा निर्माण की कार्ययोजना

Shweta Sharma

योगी सरकार ने की नंद बाबा दुग्ध मिशन की शुरुआत : दूध उत्पादकों को गांव में ही मिलेगा उचित दाम, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

यूपी : फाइलों का तुरंत होगा निस्तारण, नोडल अफसर सीएम योगी को सौंपेंगे रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai

इसी साल शुरू होगा वरूण बेवरेजेज गोरखपुर प्लांट : रोज 3 लाख लीटर दूध की होगी जरूरत, जानें क्या बोले मंत्री नंदी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!