अन्यखबरें

हेल्थ टूरिज्म को बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ाया जाना चाहिए : सीएम योगी

Uttrakhand News : उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बुधवार को कहा कि हेल्थ टूरिज्म आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा से ही प्रारम्भ हुआ है। इस कार्य को और बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ाया जाना चाहिए।


सीएम योगी बीते दिन ग्राम जामली, पोखरी, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड में पतंजलि वेलनेस के योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा की इण्टीग्रेटेड चिकित्सा के केन्द्र ‘वेदालाइफ-निरामयम्’ का उद्घाटन करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण भी किया।

अच्छा माध्यम बन रहा है

अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिसनल प्लाण्ट्स, हर्बल प्लाण्ट्स तथा वेलनेस सेण्टर का विकास हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा देने में सहायक है। पतंजलि वेलनेस सेण्टर इसका सबसे अच्छा माध्यम बन रहा है। यहां पर अन्य कई संस्थाएं खड़ी हो सकती हैं। एफपीओ गठित हो सकते हैं, स्वयंसेवी समूहों के माध्यम से इस कार्यक्रम को और गति दी जा सकती है।

बड़ी उपलब्धि है

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर (Health & Wellness Center) के सपने और ‘हर घर नल योजना’ के दृष्टिगत पोखरी में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। पोखरी में पहाड़ी की चोटी पर 2 किलोमीटर पर पानी पहुंचाना सबसे बड़ी बात है।

ईको सिस्टम बनता है

उन्होंने आगे कहा, “पहाड़ी क्षेत्रों में खेतों को बंजर न रखकर, उनकी जुताई से पानी पहाड़ों के अन्दर जाएगा और वनस्पतियों को विकसित होने का अवसर मिलेगा। वनस्पतियां अपने अन्दर पानी को सोखकर आवश्यकतानुसार उसका विसर्जन करेंगी। इस प्रक्रिया से अपने आप में एक ईको सिस्टम बनता है। इससे यह पूरा क्षेत्र मनुष्य सहित तमाम जीव-जन्तुओं के लिए बेहतरीन शरणस्थली बनेगा।”


खुबानी का स्वाद लिया

मुख्यमंत्री ने पोखरी के विकास के लिए स्वामी बाबा रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज यहां जंगल में मंगल देखने को मिल रहा है। पहले पोखरी में हरियाली नहीं थी। आज यहां पर चन्दन हो रहा है। उन्होंने स्वयं यहां की खुबानी का स्वाद लिया है। यहां इतनी ऊँचाई पर उगाए जा रहे उत्पाद हर्बल भी हैं और जैविक भी।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के परमाध्यक्ष स्वामी रामदेव, महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानन्द सरस्वती सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

देवरिया भाजपा ने Kakori Train Action के नायकों को किया नमन : जानें क्यों अहम था काकोरी ट्रेन एक्शन

Rajeev Singh

BREAKING : देवरिया महिला डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य का छात्रा के साथ आपत्तिनजक वीडियो वारयल, हुआ ये एक्शन

Sunil Kumar Rai

Deoria news : आरएलडी ने जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव को संतकबीरनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Sunil Kumar Rai

Kargil Vijay Diwas : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पौधे लगाकर शहीदों को किया नमन, कहा – देश साहसी सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा

Sunil Kumar Rai

Deoria news : सलेमपुर में भाजपा ने लोगों का मुफ्त हेल्थ चेकअप कराया, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

पौधों की होगी जीयो टैगिंग : योगी सरकार ने की पुख्ता तैयारी, रोपे गए हर पौधे की मिलेगी पूरी जानकारी

Shweta Sharma
error: Content is protected !!