उत्तर प्रदेशखबरें

Lata Mangeshkar : सीएम योगी ने सदन में लता मंगेशकर को किया याद, कही ये बात

Uttar Pradesh : यूपी विधानसभा में आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को याद किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। आज विधान सभा में प्रस्तुत शोक प्रस्ताव पर विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि 6 फरवरी, 2022 को लगभग 92 वर्ष की अवस्था में लता जी का निधन हो गया था। लता मंगेशकर के निधन से राष्ट्र की अपूरणीय क्षति हुई है।

सीएम ने कहा कि भारत की सबसे लोकप्रिय पार्श्व गायिका, स्वर कोकिला के नाम से विख्यात सुश्री लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर, 1929 को इंदौर, मध्य प्रदेश में पं0 दीना नाथ मंगेशकर के यहां हुआ था। लता जी ने 25 से भी अधिक भारतीय एवं विदेशी भाषाओं में 50 हजार से भी अधिक गीत गाये। वर्ष 1974 में विश्व में सबसे अधिक गीत गाने का ‘द गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ लता जी के नाम है। वर्ष 1974 में लन्दन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में प्रदर्शन करने वाली वह पहली भारतीय भी बनीं।

अमूल्य सेवा की

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1999 से 2005 तक उन्होंने राज्य सभा के मनोनीत सदस्य के रूप में राष्ट्र की अमूल्य सेवा की। उनकी विलक्षण प्रतिभा के लिए देश ने उन्हें विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया। लता जी के राष्ट्र के प्रति किये गये योगदान को देखते हुए वर्ष 2001 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया।

पुरस्कार प्रदान किये गये

वर्ष 1969 में उन्हें पद्मभूषण, 1999 में पद्मविभूषण, 1989 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार, तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, महाराष्ट्र सरकार का महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार, राजीव गांधी पुरस्कार सहित फिल्म जगत से जुड़े अनेक पुरस्कार प्रदान किये गये।

सम्मानित किया

सीएम ने कहा कि वर्ष 2009 में फ्रांस सरकार ने लता जी को अपने देश के सर्वाेच्च सम्मान ‘लीज़न ऑफ ऑनर’ की उपाधि से सम्मानित किया। मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र राज्य सरकारों ने उनके सम्मान में लता मंगेशकर पुरस्कार की स्थापना की है। सेवाभावी लता मंगेशकर जी ने पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट तथा लता मंगेशकर मेडिकल फाउण्डेशन की स्थापना की। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों के रोगियों को निःशुल्क मेडिकल सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

अपूरणीय क्षति हुई है

विद्यार्थियों व वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए लता जी ने अपने पिता की स्मृति में मास्टर दीना नाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान की स्थापना की। उन्होंने ने कहा कि लता जी के निधन से संगीत, कला एवं संस्कृति जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।

शांति की कामना की

मुख्यमंत्री ने अपनी तथा सदन की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों एवं शुभचिंतकों के प्रति संवेदना भी प्रकट की। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधान सभा सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।

Related posts

World AIDS Day 2022 : डीएम ने विजेता छात्रों और उत्कृष्ट सेवा देने वालों को किया सम्मानित, लोगों से की ये अपील

Abhishek Kumar Rai

देवरिया: सुभासपा ने ओमप्रकाश राजभर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, हमलावरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो…

Sunil Kumar Rai

प्रोजेक्ट पूरा होने में देरी से बढ़ रही लागत : रेलवे की 119 परियोजनाओं में विलंब से 64 फीसदी ज्यादा भुगतान करना होगा, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

खास खबर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को बनाया एक्सप्रेस प्रदेश, प्रगति के पथ पर ऐसे आगे बढ़ रहा राज्य

Abhishek Kumar Rai

तैयारी : गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के नामावलियों के लिए कैलेंडर जारी, जानें सभी तिथियां

Abhishek Kumar Rai

जल है तो कल है : देवरिया भाजपा ने जल संरक्षण के लिए लोगों को किया जागरूक, चलाया कैच दी रेन अभियान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!