उत्तर प्रदेशखबरें

जनता को कराएं संवेदनशील सरकार का एहसास : सीएम योगी

Gorakhpur News : गोरखनाथ मंदिर में रविवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित कराएं। जनता को यह एहसास होना चाहिए कि संवेदनशील सरकार उनके साथ खड़ी है। समस्या लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराइए मत। सरकार आपकी है और आपके लिए ही है। हम हर समस्या पर कार्रवाई कराएंगे।

गोरखनाथ मंदिर में दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 400 लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे और इत्मीनान से समस्या सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए। पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए।

अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया। पारिवारिक संपत्ति विवाद के मामलों में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परिवार के दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर विवाद का कानून सम्मत हल करने का प्रयास किया जाए। यदि कोई दबंग, माफिया किसी की जमीन जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

जनता दर्शन में रविवार को भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आये बच्चों को भी मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट गिफ्ट करते हुए खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

Related posts

भाजपाइयों ने सरदार को किया नमन : चुनाव संयोजक नित्यानंद पांडेय ने वल्लभभाई पटेल की महानता से कराया रूबरू, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

यूपी : 58 हजार ग्राम पंचायतों में करोड़ों लोग करेंगे योग, कुशीनगर सहित 6 स्थानों पर होगा खास आयोजन  

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया में शांति में बाधक 5 लोग हुए जिला बदर, प्रशासन ने लिया कड़ा एक्शन

Swapnil Yadav

डीएम ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा : इन दो नस्ल के मवेशियों के पालन को किया प्रोत्साहित

Satyendra Kr Vishwakarma

966 करोड़ के निवेश से मिलेगा रोजगार : 17 जनवरी को Investors Summit में जुटेंगे जनप्रतिनिधि और उद्यमी, पढ़ें प्रशासन की तैयारी

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों को इस महीने से मिलेगा कैशलेस इलाज, योगी सरकार ने बनाया ये प्लान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!