खबरेंराष्ट्रीय

CJI UU Lalit Oath : 74 दिनों का होगा मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित का कार्यकाल, 100 दिन से कम पद पर रहने वाले देश के छठे सीजेआई होंगे

New Delhi : भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित (UU Lalit) भारतीय न्यायपालिका के छठे ऐसे प्रमुख होंगे, जिनका कार्यकाल 100 दिन से कम होगा।

न्यायमूर्ति ललित का कार्यकाल 74 दिन का होगा और वह इसी साल 8 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की उम्र होने पर सेवानिवृत्त होते हैं।

25 नवंबर 1991 से 12 दिसंबर 1991 तक प्रधान न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति कमल नारायण सिंह का कार्यकाल 18 दिन था।

वहीं, 2 मई 2004 से 31 मई 2004 तक सीजेआई के रूप में सेवाएं देने वाले न्यायमूर्ति एस राजेंद्र बाबू का कार्यकाल 30 दिन का था।

न्यायमूर्ति जेसी शाह 36 दिन तक प्रधान न्यायाधीश रहे। उनका कार्यकाल 17 दिसंबर 1970 से 21 जनवरी 1971 तक था।

न्यायमूर्ति जीबी पटनायक 8 नंवबर 2002 से 18 दिसंबर 2002 तक मुख्य न्यायाधीश रहे। प्रधान न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल 41 दिन का था।

न्यायमूर्ति एलएम शर्मा का कार्यकाल 86 दिन रहा। वह 18 नवंबर 1992 से 11 फरवरी 1993 तक प्रधान न्यायाधीश के पद पर थे।

दूसरे सीजेआई हैं

साथ ही न्यायमूर्ति ललित सीधे बार काउंसिल से भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत होने वाले भारत के दूसरे मुख्य न्यायाधीश होंगे। इससे पहले न्यायमूर्ति एसएम सीकरी को साल 1971 में भारत के 13वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत किया गया था।

Related posts

Gautam Buddh Nagar : भारतीय कुर्मी महासभा के सदस्यों ने लिया बड़ा संकल्प, बनी ये योजना

Abhishek Kumar Rai

देवरिया: पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार किया, चार दोपहिया बरामद

Sunil Kumar Rai

डीएम का सख्त आदेश : देवरिया में नहीं होगी अवैध शराब की बिक्री और तस्करी, टीमें गठित हुईं, शहर से गांव तक होगी चेकिंग

Abhishek Kumar Rai

रामनवमी पर सलेमपुर में निकली शोभा यात्रा : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया स्वागत, कही ये बात

Swapnil Yadav

E-KYC : देवरिया में 1.5 लाख से अधिक किसानों का ईकेवाईसी बाकी, नहीं मिलेगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त

Sunil Kumar Rai

प्रशिक्षण से ‘स्वच्छ भारत’ का सपना साकार करेगी योगी सरकार : 95826 राजस्व गांव बनेंगे ओडीएफ प्लस, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!