खबरेंदेवरिया

Deoria News : महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने पर देवरिया में जश्न, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

Deoria News : महाराष्ट्र राज्य और जनता के हित में भाजपा की सरकार बनने पर शुक्रवार को पार्टी के देवरिया के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर एक दूसरे को मिठाई खिला जश्न मनाया और खुशी जाहिर की।        

इस दौरान पार्टी डाक्यूमेंटेशन विभाग के प्रदेश सह संयोजक सीपी सिंह सैंथवार ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र की जनता की भलाई के लिए बड़े मन का परिचय देते हुए एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का समर्थन करने का निर्णय लिया। देवेन्द्र फडणवीस ने भी बड़ा मन दिखाते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्णय किया है, जो महाराष्ट्र की जनता के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।

कीर्तिमान स्थापित करेगी

उन्होंने कहा, हम सभी को विश्वास है कि महाराष्ट्र की यह नई सरकार प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास और जनता के हितों के लिये समर्पित भाव से काम करेगी। पहले की महाअघाड़ी सरकार ने विगत दो-ढाई वर्षों में महाराष्ट्र के विकास को ठप कर दिया था। अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार महाराष्ट्र में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

विपक्ष के साथ सरकार बनाई

नयी सरकार में शिंदे के हाथ में कमान देने के साथ ये सिद्ध हो गया कि भाजपा के मन में कभी मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं थी। 2019 के चुनाव में स्पष्ट जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देवेंद्र फडणवीस को मिला था। लेकिन उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद के लालच में भाजपा का साथ छोड़कर विपक्ष के साथ सरकार बनाई थी।                     

नये प्रतिमान स्थापित करेगा

पूर्व जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष, जिला योजना समिति सदस्य भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि एकनाथ शिंदे और देवेन्द्र फडणवीस के कुशल नेतृत्व में निश्चित ही महाराष्ट्र विकास और समृद्धि के नये प्रतिमान स्थापित करेगा। 

सेवा करना हमारा परम लक्ष्य है

पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय ने कहा कि शिंदे और फडणवीस की नयी जोड़ी महाराष्ट्र राज्य के विकास को और अधिक गति प्रदान करेगी। महाराष्ट्र भाजपा ने सरकार में शामिल होने का निर्णय लेकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि कोई पद पाना हमारा उद्देश्य नहीं है, अपितु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और महाराष्ट्र की जनता की सेवा करना हमारा परम लक्ष्य है।         

ये रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व जिला मंत्री नित्यानंद पाण्डेय, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, जिला कार्यसमिति सदस्य रामदास मिश्रा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अभिषेक राय अंकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अखिलेश्वर राय, सत्येन्द्र सिंह, रंजय राय, इं आरडी सिंह, राजेन्द्र विक्रम सिंह, रत्नेश्वर गर्ग, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

प्रशासन गांव की ओर : आईएएस मणि प्रसाद मिश्र ने अफसरों को दी सीख, देवरिया के विकास की दिखाई राह

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने असद और गुलाम के एनकाउंटर पर टीम को दी बधाई : जानें क्या बोले दोनों उपमुख्यमंत्री

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : देवरिया, गोरखपुर और कुशीनगर के तहसीलदारों समेत 92 का ट्रांसफर, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की कार्ययोजना तैयार : मिशन मोड में योगी सरकार, जानें कैसे हासिल होगा लक्ष्य

Rajeev Singh

सीडीओ रवींद्र कुमार ने शिक्षकों को किया सम्मानित : बच्चों को दी गुरुओं के बताए मार्ग पर चलने की सीख

Sunil Kumar Rai

Admission : आईटीआई में दाखिले की अंतिम तिथि 4 सितंबर, हर संस्थान के लिए लागू होंगी तिथियां

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!