खबरेंदेवरिया

देवरिया में 5 अधिकारियों पर कार्रवाई : सीडीओ ने मांगा जवाब, जानें पूरा मामला

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने गुरुवार को पूर्वाह्न 10.20 बजे विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय तक 05 अधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में नहीं पाये गये।

इन अधिकारियों ने कार्यालय से बाहर रहने के संबंध में न तो लिखित रूप से और न ही मौखिक रूप से अनुमति ली थी। न ही कार्यालय में भ्रमण पंजिका में भ्रमण अंकित किया गया है।

जबकि शासन का यह स्पष्ट निर्देश है कि सभी अधिकारी / कर्मचारी प्रातः 10:00 बजे से 12.00 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जन समस्याओं को सुनते हुए उसका त्वरित निस्तारण करेंगे।

इस संबंध में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने भी समय से कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए सभी अधिकारियों / कर्मचारियों को निर्देशित किया है। परन्तु उनके निर्देशों का अनुपालन न करने के कारण तीनों अधिकारियों को 03 दिन के अन्दर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि राम अवध यादव अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अरविन्द कुमार वैश्य मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अजय कुमार सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, दिनेश केशरवानी सहायक अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग देवरिया, श्वेता मौर्या सहायक अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग देवरिया अपने कार्यालय कक्ष में नहीं पाये गये।

Related posts

देवरिया : आखिरी दिन 39 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, पथरदेवा सीट से ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी और परवेज आलम ने किया नामांकन

Abhishek Kumar Rai

यूपी रोडवेज के 50 साल : सीएम योगी ने 100 नई राजधानी बसों को दिखाई हरी झंडी, हर गांव तक बसें चलाने का…

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया पुलिस ने 15 लाख के 108 मोबाइल किया बरामद, साइबर फ्रॉड के शिकार लोगों को रकम मिली वापस

Abhishek Kumar Rai

चिउरहा में लगी सीडीओ की ग्राम चौपाल : ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं, अधिकारियों को मिली 3 दिन की मोहलत

Sunil Kumar Rai

विंध्याचल में विकास को नई दिशा दे रही योगी सरकार : 73 बड़े प्रोजेक्ट्स पूरे, 177 पर चल रहा काम

Sunil Kumar Rai

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान : यूपी का नाम रोशन करने वाली हस्तियों को मिलेगा 11 लाख, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!