खबरेंदेवरिया

बीईओ बरहज को कारण बताओ नोटिस जारी : इस वजह से सीडीओ ने लिया एक्शन

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उपश्रमायुक्त मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया बैठक में उपस्थित थे।

बैठक में समस्त जिला समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान एवं मध्यान्ह भोजन, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये गये।

शिक्षक संकुल की मासिक बैठक की डीसीएफ फीडिंग (DCF Feeding) विकास खण्ड बैतालपुर का शत प्रतिशत पाया गया। जबकि विकास खण्ड देवरिया सदर एवं रामपुर कारखाना का डीसीएफ फीडिंग शून्य पाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय स्तर से माह के तृतीय मंगलवार को शत्-प्रतिशत डीसीएफ फीडिंग का कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस माह के अंत तक कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक आहूत समीक्षा बैठक की माह फरवरी 2023 की दो सप्ताह की निर्गत कार्यवृत्त एक समान पाये जाने, उसमें किसी भी प्रकार की भिन्नता न पाये जाने की दशा में खण्ड शिक्षा अधिकारी बरहज को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मुख्य विकास अधिकारी ने दिया।

उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को बच्चों का उपस्थिति शत्-प्रतिशत् करने तथा पैरेन्टर्स टीचर मीटिंग प्रत्येक माह कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया।

उपस्थित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस विकास खण्ड में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के उच्चीकरण के निर्माण कार्य जारी है, सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी साप्ताहिक भौतिक रूप से निरीक्षण कर आख्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी को प्रत्येक उपलब्ध कराएंगे।

सीडीओ ने मानव सम्पदा पर अध्यापकों की पेंडिग छुट्टियों का निस्तारण दो दिन के अंदर समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को करने निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने एमआईएस इंचार्ज को यह निर्देशित किया गया कि आगामी समीक्षा बैठक में प्रारूप में सुधार कर प्रस्तुत किया जाए।

उन्होंने ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों को लक्ष्य के सापेक्ष माह फरवरी, 2023 में निरीक्षण करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी स्तर से पत्र निर्गत करने का आदेश बीएसए को दिया। आधार नामांकित बच्चों का डीबीटी से लाभान्वित होने के लिए इनका शत्-प्रतिशत आधार लिंक कराकर इसकी प्रगति की सूचना एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।

किचेन गार्डन की धनराशि विद्यालय के खातों अन्तरित न होने के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा तीन दिवस के अंदर धनराशि चयनित विद्यालयों में प्रेषित करने का आदेश दिया।

विकास खण्ड बैतालपुर, रूद्रपुर, तरकुलवा, भलुअनी एवं गौरीबाजार के खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ब्लाक संसाधन केन्द्र के मरम्मत कराये कार्यों का पूर्व एवं वर्तमान का फोटो तीन दिवस के कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इसका भौतिक रूप से इसका निरीक्षण भी किया जायेगा।

Related posts

Deoria News : डॉ धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, सांसद – विधायक ने दीं शुभकामनाएं

Abhishek Kumar Rai

स्वदेशी गाय की नस्ल सुधार के लिए प्रोत्साहन राशि देगी योगी सरकार : यूपी में शुरू हुई मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन याेजना

Sunil Kumar Rai

दुःखद : आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर भिड़े दो पक्ष, देवरिया के युवक की कुशीनगर में हत्या

Abhishek Kumar Rai

Manish Gupta Murder Case : मनीष गुप्ता की मौत का हर पहलू जांचेगी एसआईटी, दो दर्जन लोगों को शहर न छोड़ने का आदेश

Sunil Kumar Rai

Teachers Day 2022 : 32 साल पहले के सहपाठियों ने शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया सम्मानित, नम हुई हर आंख, सोशल मीडिया पर की तैयारी

Sunil Kumar Rai

Nagar Nikay Elections 2022 : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने विकास के लिए भाजपा की जीत को बताया जरूरी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!