खबरेंदेवरिया

देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर चलेगी आरोग्य पाठशाला : एक्सपर्ट बताएंगे स्वस्थ रहने के टिप्स

Deoria News : सीएमओ कार्यालय में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आरोग्य पाठशाला का शुभारम्भ किया। इस आरोग्य पाठशाला में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर्स पर तैनात सीएचओ को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बीमारियों के इलाज के लिए पाठशाला चलाई जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिले के लोगों को स्वस्थ बनाने के लिए “सभे पढ़ें सभे पढ़ाई, देवरिया के स्वस्थ बनाईं” इस स्लोगन के साथ सीएमओ डॉ राजेश झा की एक अच्छी पहल है। उन्होंने ने कहा कि इस पाठशाला के माध्यम से गांव के लोगों को अपनी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर अच्छे से अच्छा इलाज मिल सकेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा ने कहा कि आरोग्य पाठशाला कक्ष में एक स्क्रीन लगाई गई है। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सप्ताह में दो दिन 3 बजे से 4 बजे तक एक घंटे पाठशाला चलेगी। यहां इको इण्डिया संस्था के सहयोग से एक साथ 300 लोगों को एक ही प्लेटफार्म पर जोड़ा जायेगा, जिसमें चिकित्सकों द्वारा सीएचओ को विभिन्न बीमारियों के इलाज के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही सीएचओ की समस्या का समाधान किया जायेगा। उन्होंने बताया की स्थानीय भाषा भोजपुरी में भी पाठशाला चलाई जाएगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता, विश्वनाथ मल्ल, हेमनरायण पाण्डेय, वर्षा सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 100 लोगों की समस्याएं : कहा-घबराइए मत, हर समस्या का करेंगे समाधान

Sunil Kumar Rai

महाकुंभ से पहले शुरू होगा Ganga Expressway पर सफर : मुख्यमंत्री योगी ने बनाया ये प्लान

Pushpanjali Srivastava

5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला प्रदेश यूपी : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की इन पंक्तियों से समझें सरकार की मंशा

Laxmi Srivastava

देवरिया : जिले में 2100 पुलिसकर्मी और 1100 होमगार्ड करेंगे बैलेट पेपर से मतदान, ये है प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : यूपी में बनेगा देश का पहला नाइट सफारी, चौथे टाइगर रिजर्व की तैयारी तेज, सीएम योगी ने बनाया प्लान

Sunil Kumar Rai

Teachers Day 2022 : देवरिया की शिक्षिका मनोरमा द्विवेदी को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार, सांसद और जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!