खबरेंदेवरिया

24 घंटे में तोड़नी होंगी निर्माणाधीन मॉडर्न वेटेनरी क्लिनिक की दीवारें : सीडीओ देवरिया ने संस्था पर भी लिया एक्शन

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, गोरखपुर (पैकफेड) द्वारा जनपद देवरिया में निर्माण कराये जा रहे पशु चिकित्सालय देवरिया में मार्डन वेटेनरी क्लीनिक का आकस्मिक निरीक्षण किया।

इस परियोजना की स्वीकृत लागत 5.87 करोड़ रुपए है। परियोजना स्वीकृति का दिनांक 3 जुलाई 2022 एवं पूर्ण करने का दिनाक 31 जुलाई 2024 निर्धारित है। इस परियोजना पर कुल 2.940 करोड़ रुपए अवमुक्त किया गया है।

निरीक्षण में यह पाया गया कि निर्मित दीवारों में पुरानी ईटों (मानक विहीन) का प्रयोग किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि तत्काल दीवारों को तोड़कर 24 घण्टे के अन्दर अवगत करायें कि नये ईटों से निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया।

पूर्व में दिनांक 20.02.2023 को इस परियोजना के निरीक्षण में यह पाया गया था कि कार्यदायी संस्था द्वारा दीवारों की चिनाई में पीली ईटों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि कार्यदायी संस्था द्वारा जानबूझकर मानकविहीन कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

सीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी देवरिया को निर्देशित किया कि उपरोक्त अनियमितता के लिए कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट व अन्य दण्डात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करायें। निरीक्षण के समय डॉ अरविन्द कुमार वैश्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी देवरिया उपस्थित थे।

Related posts

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर देवरिया भाजपा ने किया याद : सलेमपुर में मनाया जन्मदिन

Satyendra Kr Vishwakarma

इंसेफेलाइटिस की चपेट में बचे 5 फीसदी बच्चों को भी बचाना है : मुख्यमंत्री

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने रामपुर चंद्रभान स्कूल का किया निरीक्षण : डायट प्राचार्य से जवाब तलब, बीएसए को दिए ये आदेश

Pushpanjali Srivastava

ढाई साल में ही उखड़ गई इंटरलॉकिंग : पूर्व प्रधान ने कराया घटिया काम, सीडीओ ने कार्रवाई का दिया आदेश

Swapnil Yadav

BIG NEWS : योगी सरकार ने 69 पुलिस उपाधीक्षक के तबादले किए, कुशीनगर और गोरखपुर में नए अफसर नियुक्त, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG BREAKING : यूपी कैबिनेट ने बैतालपुर, तरकुलवा और पथरदेवा सहित 18 नए नगर पंचायत को मंजूरी दी, देखें पूरी लिस्ट

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!