खबरेंदेवरिया

परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं होंगी बेहतर: सीडीओ ने इन स्कूलों का किया दौरा

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रुच्चापार, बैतालपुर, गुदरी एवं पोखरभिंडा स्थित विद्यालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसरों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए शौचालयों को साफ-सुथरा एवं उपयोग योग्य बनाए रखने के निर्देश दिए। जहां-जहां फर्श की टाइल्स क्षतिग्रस्त पाई गईं, उन्हें शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही जिन शौचालयों में जल आपूर्ति बाधित पाई गई, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील योजना की स्थिति संतोषजनक पाई गई। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाए रखने तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने पोखरभिंडा में मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण: वसूली की कार्रवाई करेगा प्रशासन
मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने मनरेगा योजनान्तर्गत कराए जा रहे कार्यों का Area Officer App के माध्यम से निरीक्षण किया। इस दौरान विकास खण्ड गौरीबाजार की ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया गया। निरीक्षण के समय अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक तथा ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में फेकू के घर से बरबुराम के घर तक तथा राधेश्याम के घर से भान प्रताप के घर तक निर्माणाधीन सीसी रोड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर नागरिक सूचना बोर्ड (Citizen Information Board–CIB) अनुपस्थित पाया गया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार वसूली की कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीसी रोड निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी/ कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि तकनीकी मूल्यांकन कराए जाने के उपरांत ही भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संबंधित तकनीकी सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव को प्राक्कलन के अनुसार कार्य पूर्ण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

Yoga Day 2022 : देवरिया में 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रहा खास, डीएम ने लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

UP Cabinet Decision : 15 हजार करोड़ से बनेंगे 4 डाटा सेंटर पार्क, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Harindra Kumar Rai

देवरिया में लगा पशु आरोग्य मेला : किसानों को किया गया जागरूक, मवेशियों को…

Swapnil Yadav

जिम्मेदारी : ईएमसीटी टीम ने झुग्गियों की महिलाओं को किया जागरूक

Satyendra Kr Vishwakarma

1912 पर 6 साल में करीब 100 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निस्तारण : यूपीपीसीएल के निपटारे की प्रक्रिया बनी नजीर

Rajeev Singh
error: Content is protected !!