उत्तर प्रदेशखबरें

राजनीति : बसपा प्रमुख मायावती ने राष्ट्रपति बनने से किया इनकार, बताई ये वजह

Google Image

Uttar Pradesh : बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने देश का राष्ट्रपति (President of India) बनने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह यूपी का सीएम या देश का पीएम बन कर ही जन सेवा कर सकती हैं। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी।

दरअसल बीते दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का नाम देश के राष्ट्रपति पद के लिए चर्चा में रहा है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी उनका समर्थन किया है। लेकिन अब मायावती ने स्वयं राष्ट्रपति बनने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह देश का प्रधानमंत्री या यूपी का मुख्यमंत्री बनकर ही जनता की सेवा कर सकती हैं। सपा उनको राष्ट्रपति बनाकर यूपी की सत्ता हासिल करना चाहती है।

कैसे पूरा करेंगे सपना

शुक्रवार को मायावती ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में सपा की हार और उसके बाद रची उनकी साजिश को बेनकाब किया है। उन्होंने लिखा है, “सपा मुखिया यूपी में मुस्लिम व यादव समाज का पूरा वोट लेकर तथा कई-कई पार्टियों से गठबन्धन करके भी जब अपना सीएम बनने का सपना पूरा नहीं कर सके हैं, तो फिर वो दूसरों का पीएम बनने का सपना कैसे पूरा कर सकते हैं?”

कैसे पीएम बना पाएंगे

पूर्व सीएम ने आगे लिखा है, “इसके साथ ही, जो पिछले हुये लोकसभा आमचुनाव में, बी.एस.पी. से गठबन्धन करके भी, यहाँ खुद 5 सीटें ही जीत सके हैं, तो फिर वो बी.एस.पी. की मुखिया को कैसे पीएम बना पायेंगे? अतः इनको ऐसे बचकाने बयान देना बन्द करना चाहिये। साथ ही, मैं आगे सीएम व पीएम बनूं या ना बनूं, लेकिन मैं अपने कमजोर व उपेक्षित वर्गों के हितों में देश का राष्ट्रपति कतई भी नहीं बन सकती हूँ। अतः अब यूपी में सपा का सीएम बनने का सपना कभी भी पूरा नहीं हो सकता है।”

Related posts

BIG NEWS : घरेलू रसोई गैस की कीमतें बढ़ीं, अब इतने में मिलेगा सिलेंडर

Sunil Kumar Rai

9.50 करोड़ से होगा जीआईसी देवरिया का कायाकल्प : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की पहल से हुआ संभव, छात्रों ने जताई खुशी

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : सेमरौना घोटाले में पंचायत सचिव निलंबित, ग्राम प्रधान, बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

सलेमपुर नगर पंचायत चुनाव : भाजपा की तैयारी तेज, हर वार्ड में ऐसे जीत दर्ज करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

हृदय परिवर्तन ही सत्संग का मुख्य उद्देश्य : पंडित राघवेन्द्र शास्त्री

Sunil Kumar Rai

G20 शिखर सम्मेलन : पीएम मोदी ने दिए तीन बड़े वैश्विक प्रस्ताव, अफ्रीका-भारत साझेदारी पर दिया जोर

Kajal Singh
error: Content is protected !!