खबरेंदेवरिया

बीएसए देवरिया ने इस स्कूल का किया औचक निरीक्षण : विद्यालय में नहीं मिला कोई बच्चा, ग्रामीणों ने बताई ये वजह

Deoria News : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय बेलवनियां, विकास क्षेत्र रामपुर कारखाना का प्रात: 9.30 बजे विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर कारखाना रोहित पाण्डेय उपस्थित थे।

निरीक्षण में पाया गया कि प्राथमिक विद्यालय बेलवनियों में विगत 4 दिनों से कोई बच्चा स्कूल नहीं आ रहे हैं। पूछताछ करने पर पता चला कि एक अध्यापिका के प्रकरण के कारण गांव के अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। निरीक्षण के समय जानकारी लेने के लिए प्र० अ० सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी गांव के ग्राम प्रधान एवं सामान्य नागरिकों सहित लगभग 25 अभिभावक विद्यालय पर उपस्थित हुए। उपस्थित ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक सहित अन्य कर्मचारियों तथा अभिभावकों से प्रकरण को लेकर विधिवत वार्ता भी की गई।

निरीक्षण के क्रम में बीएसए ने गांव वालों / अभिभावकों से अनुरोध किया कि सभी लोग अपने बच्चों को आज से ही पढ़ने के लिए प्राथमिक विद्यालय बेलवनियां विद्यालय में भेजना सुनिश्चित करें, जिस पर अभिभावकों द्वारा अपनी सहमति भी दिया गया। उपस्थित गाँव वालों / अभिभावकों को आश्वासन दिया गया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सम्बन्धित प्रकरण को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर यथाशीघ्र निस्तारण कराएंगी।

Related posts

Deoria News : देवरिया में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक महिला की मौत और 5 घायल

Abhishek Kumar Rai

उपलब्धि : स्कूल चलो अभियान के जरिए 50 लाख बच्चों का हुआ नामांकन, इन योजनाओं से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : आरोग्य भारती ने इस गांव में 200 लोगों का किया मुफ्त इलाज, एमएलए सुरेंद्र चौरसिया और भाजपा नेता रजनी पांडे ने की सराहना

Sunil Kumar Rai

भारत और भारतीयता के लिए समर्पित रहा महंत अवेद्यनाथ का जीवन : मुख्यमंत्री योगी

Satyendra Kr Vishwakarma

रूस-यूक्रेन युद्ध : यूपी के 700 से ज्यादा नागरिक फंसे, इन वेबसाइट और नंबर से मिलेगी जानकारी

Abhishek Kumar Rai

आदेश : सुबह एक घंटे जनसमस्याएं सुनेंगे अफसर और कर्मचारी, विद्यालयों को लेकर बनी ये रणनीति

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!