खबरेंदेवरिया

भाजपाइयों ने लोगों में बांटा तिरंगा : नागरिकों से की ये अपील

Deoria News : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन हर घर, हर प्रतिष्ठान पर तिरंगा लहरे इसी जागरूकता के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन रोड़ पर ठेला लगाने वालों के बीच तिरंगा वितरित किया और आग्रह किया कि गणतंत्र दिवस के दिन सभी लोग अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा अवश्य लगाये।

इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि गणतंत्र दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसी दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। यह न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूल्यों का सम्मान करने का भी दिन है।नरेंद्र मोदी सरकार में भारत का गणतंत्र और समृद्ध हुआ है।गणतंत्र दिवस देश का राष्ट्रीय पर्व है,यह पर्व पूरे उल्लास के साथ मने इसलिये हम सभी लोगो के बीच तिरंगा वितरित कर रहे है।

भाजपा नेता रामदास मिश्रा ने कहा कि देश का गणतंत्र विभिन्न धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के लोगों के बीच एकता को बढ़ावा देता है। इसी से प्रेरित होकर भाजपा की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं सभी के लिये योजनाये चला रही है।

इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय, सूरज पटेल, गोपाल दूबे, संदेश शर्मा, नवीन सिंह, दीपू राय, सतेंद्र पाण्डेय, भीम यादव, शशांक चौबे, मुकेश मद्धेशिया आदि रहे।

Related posts

बाढ़ का कहर : विधायक दीपक मिश्रा शाका और अधिकारियों ने राहत सामग्री वितरित की, लोगों को दिलाया भरोसा

Abhishek Kumar Rai

यूपी के सभी 75 जिलों में लगेंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम : हर जनपद में तैनात होंगे आपदा मित्र, पढ़े सीएम योगी का पूरा आदेश

Rajeev Singh

आईएमएस-डीआईए में ओरियंटेशन का आयोजन : एक्सपर्ट्स ने दिए छात्रों को ये टिप्स

Satyendra Kr Vishwakarma

इन बूथों पर SIR में हासिल हुआ लक्ष्य : डीएम दिव्या मित्तल ने बीएलओ और सुपरवाइजर्स को किया सम्मानित, ऐसे बढ़ाया उत्साह

Sunil Kumar Rai

विद्युत संकट : कोयले की कमी नहीं इस वजह से कम हो रहा बिजली उत्पादन, जानें

Abhishek Kumar Rai

नगउर विद्यालय की बदहाल व्यवस्था पर नाराज डीएम : बंद मिला शौचालय, प्रधानाध्यापिका सहित 3 गायब शिक्षिकाओं से जवाब तलब

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!