खबरेंदेवरिया

देवरिया : भाजपा ने हर ब्लॉक में कार्यक्रम किया, अलका सिंह और जिलाध्यक्ष ने कही ये बात

-महिलाओं के सम्मान में मोदी सरकार ने किया काम – अलका

-मोदी सरकार महिलाओं को आगे लायी – अंतर्यामी सिंह

Deoria News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की तरफ से मनाए जा रहे सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा ने जनपद के 16 स्थानों पर महिला उत्थान और मोदी सरकार के भागीरथी प्रयास को लेकर कार्यक्रम किया। इस दौरान महिलाओं के लिये मोदी सरकार की तरफ से शुरू की गई योजनाओं को बताया गया तथा महिलाओं में पुष्टाहार, विटामिन की गोली, सैनेटरी पैड का वितरण किया गया।

हर तरह से सक्षम बना रही सरकार

इसी के तहत नेहरू नगर के प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिक अध्यक्ष अलका सिंह ने महिलाओं को पुष्टाहार तथा सैनेटरी पैड का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने सम्बोधित करते हुये कहा कि मोदी सरकार ने गरीब महिलाओं के लिए उज्जवला योजना चलाकर स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा है। महिलाओं को धुएं से आजादी दिलाई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से बेटियों की भ्रूण हत्या को रोकने और बेटियों को शिक्षित करने के लिये लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया। महिलाओं के सशक्तिकरण करने के लिए स्टार्टअप इंडिया और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मोदी सरकार ने काम किया। राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास महिलाओं के नाम पर देकर मोदी सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया।

सम्मान मिला है

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि पहले की सरकारों ने महिलाओं के बारे में नहीं सोचा। तब नारी शक्ति का जीवन स्तर बहुत अच्छा नहीं था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद महिलाओं को सम्मान से जीने का हक मिला है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा के खिलाफ कानून बना कर मुस्लिम बहनों को सम्मान से जीने का अधिकार मोदी सरकार ने दिया।

इन्होंने निभाई जिम्मेदारी

इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग भाजपा की संयोजक पूनम शर्मा, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, सभासद दिनेश शुक्ला, सभासद आशीष गुप्ता, अर्चना पाण्डेय, सुमन देवी, शैल देवी, रेनू कुमारी, प्रियंका कुमारी, विजय पंडित, बलराम राय आदि उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष ने बांटी गोली

सकरापार पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने महिलाओं के बीच विटामिन की गोली का वितरण किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में शौचालय निर्माण कराकर महिलाओं को इज्जत देने का काम सरकार ने किया है। विधवाओं के लिए पेंशन जैसी अनेक योजना चलाकर भी महिलाओं को आगे लाने और सम्मान से जीवन जीने का अधिकार दिया है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान रितु शाही, भारती शर्मा, पूनम शर्मा, किरन गोंड़, अम्बिकेश पाण्डेय, ग्राम प्रधान मुन्ना यादव, सरिता पाण्डेय, ममता शाह, मालती देवी, अफरोज खातून, निर्मला देवी आदि मौजूद रहे।

इन्होंने किया वितरण

महिला मोर्चा की तरफ से भलुअनी में आयोजित कार्यक्रम में मंजू मिश्रा, सरोज देवी, सलेमपुर में बीना त्रिपाठी, माया जायसवाल, लार में सुधा सिंह, श्यामा सिंह, भाटपार में सुनीता सिंह, माला देवी, रुद्रपुर में बबिता चौहान, माया विश्वकर्मा, भागलपुर में पूनम मिश्रा, सरिता देवी, रामपुर कारखाना में दुर्गावती प्रजापति, सरोज देवी, तरकुलवा में विमलावती देवी, गीता देवी, बनकटा में सीमा पासवान, संध्या कुमारी, भटनी में शकुंतला यादव, डेजी देवी, बरहज में ममता पाण्डेय, आराधना देवी, गौरी बाजार में अनामिका सिंह, शारदा देवी तथा पथरदेवा में मुन्नी शर्मा, उमा भारती ने महिलाओं में विटामिन की गोली और सैनेटरी पैड का वितरण किया।

Related posts

Master Plan 2031 : भविष्य के देवरिया की रूपरेखा तैयार, 17 जून तक दें सुझाव

Abhishek Kumar Rai

जानें क्यों अखिलेश यादव ने किया मंडल कमीशन का जिक्र : एमके स्टालिन की इस पहल को बताया खास

Sunil Kumar Rai

यूपी के 24 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश : सीएम योगी ने की समीक्षा, गांवों और किसानों से जुड़ा दिया बड़ा आदेश

Rajeev Singh

निकाय चुनाव की तैयारी : भाजपा देवरिया की बैठक में बनी रणनीति, इस तरह जीत हासिल करेगी पार्टी

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने संसद में महाल मंझरिया में सोलर प्लांट लगाने की मांग की, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

देवरिया हत्याकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन : एसडीएम, 2 तहसीलदार और 3 लेखपाल सहित 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, होगी विभागीय कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!