खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : एक साथ जांच करने पहुंची दर्जनों टीमें, शिक्षकों में मचा हड़कंप, इस ब्लॉक में चला अभियान

Deoria News : देवरिया के गौरी बाजार क्षेत्र में स्थित परिषदीय विद्यालयों में गुरुवार को हड़कंप मच गया। जिले से बेसिक स्कूलों का औचक निरीक्षण करने एक साथ कई दर्जन टीमें पहुंच गई। इससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया।

एक साथ छापेमारी की
हालांकि जांच दस्ते की भी गड़बड़ी सामने आई। स्कूल चार्ट नहीं होने से आलम यह रहा कि एक ही स्कूलों पर दो-तीन टीमें निरीक्षण करने पहुंच गई थीं। बताते चलें कि प्रशासन ने गौरी बाजार के बेसिक स्कूलों के निरीक्षण के लिए गुरुवार सुबह एक साथ दर्जनों जांच टीमों को भेजा था। इन सबने एक साथ छापेमारी की।

हड़कंप मच गया
हालांकि जनपद में सुबह से हो रही लगातार बारिश से कम छात्र ही स्कूल पहुंचे थे। दूर-दराज से आने वाले शिक्षक बारिश में भीग कर स्कूल पहुंचे थे। अचानक एक साथ कई जांच टीम के पहुंचने से स्कूलों और शिक्षकों में हड़कंप मच गया।

पठन पाठन की जानकारी ली
बड़ी बात यह रही कि जांच दस्ते के पास रुट व स्कूल चार्ट नहीं था। इस वजह से एक ही विद्यालय पर दो-तीन टीमें पहुंच गईं। परिषदीय स्कूल गौरी बाजार-1 पर पहुंचे जांच टीम के बीईओ गोपाल मिश्र ने बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति के साथ पठन-पाठन की जानकारी ली।

लिया जायजा
बीईओ नवनीत चौबे की अगुवाई वाली दूसरी टीम ने नगर स्थित परिषदीय स्कूल गौरी बाजार-2 का निरीक्षण किया। उन्होंने भी विद्यालय में पहुंचे बच्चों और शिक्षकों से बात की। साथ ही रजिस्टर की जांच की। टीम ने विद्यालय में सुविधाओं का भी जायजा लिया।

Related posts

चिंताजनक : 4 जिलों में 4 महीने में 82 बच्चे लापता, खाली हाथ तलाश रही पुलिस

Harindra Kumar Rai

नोएडा : विहिप कार्यकर्ताओं को परेशान करना पड़ा भारी, कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, संगठन ने की ये मांग

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 215 कृषकों को मिला मुफ्त बीज : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया वितरण, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी बोले – गंगा को गंदा करने वाला सीसामऊ नाला अब सेल्फी प्वांइट बना, बीते 5 साल में नदियां हुईं निर्मल

Harindra Kumar Rai

डीएम ने हेल्थ हीरोज को किया सम्मानित : मिशाल बने देवरिया में तैनात ये स्वास्थ्य कर्मी

Sunil Kumar Rai

तैयारी : ग्राम समाज और चीनी मिल की खाली जमीन पर बायोमास स्टोरेज बनाएगी यूपी सरकार, पढ़ें सीएम योगी का पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!