खबरेंदेवरिया

BIG BREAKING : देवरिया में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी

Deoria News : देवरिया के भलुअनी क्षेत्र (Bhaluani area) में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव देखा। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। प्रथमदृष्टया हत्या कर युवक का शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक स्थानीय कस्बे में जन सेवा केंद्र चलाता था। मामला भलुवनी थाना क्षेत्र के गरेड का है।

जानकारी के मुताबिक भलुअनी थाना क्षेत्र के तरकुलहा गांव का निवासी धर्मवीर यादव (30 वर्ष) पुत्र गुजर यादव भलुअनी कस्बे में सहज जन सेवा केन्द्र का संचालक था। वह पिछले तीन दिन से लापता था। मृतक के परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी थी। परिजन उसे हर तरफ तलाश रहे थे। आज सुबह गड़ेर चौराहे के कुछ लोग जलपा माता मंदिर की तरफ जा रहे थे। देवरिया-बरहज मार्ग पर माता मंदिर वाले रास्ते पर 500 मीटर की दूरी पर युवक का शव देखकर हैरान रह गए।

यह बात आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर भलुअनी पुलिस मौके पर पहुंची। शव पर जख्म के निशान नहीं हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरहज के सीओ देव आनंद ने बताया, शव सड़क के किनारे फेंका गया था। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा। पुलिस मृतक के परिजनों के संपर्क में है। उनकी शिकायत पर मामले की छानबीन की जाएगी।

Related posts

किसानों के साथ खड़ी यूपी सरकार, नहीं होने देंगे किसी का नुकसान : सीएम योगी

Sunil Kumar Rai

मार्च तक तैयार होगा गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन : प्रयागराज को जोड़ने वाले हाईवे होंगे 6 लेन, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Rajeev Singh

PM Narendra Modi Birthday : देवरिया में भाजपा ने शुरू किया सेवा पखवाड़ा, रक्तदान, फल वितरण और हवन-पूजन कर मनाया पीएम का बर्थडे

Sunil Kumar Rai

DEORIA : सीडीओ ने तीन ग्राम पंचायतों में इंटरलॉकिंग और समतलीकरण कार्य का लिया जायजा, तीन अनुपस्थित कर्मियों पर गिरी गाज

Sunil Kumar Rai

Deoria news : ऐतिहासिक होगा एक साल बेमिसाल उत्सव कार्यक्रम, देवरिया के दोनों सांसद और सभी विधायक लेंगे हिस्सा, किसान लिखेंगे धन्यवाद पोस्ट कार्ड

Abhishek Kumar Rai

UPPCS-2022 के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी : महज 10 महीने में पूरी हुई भर्ती प्रक्रिया, सीएम योगी ने दी बधाई

Shweta Sharma
error: Content is protected !!