खबरेंदेवरिया

देवरिया : ‘मंदिरों में अय्याशी होती है,’ बरहज से सपा प्रत्याशी मुरली मनोहर के बिगड़े बोल

Deoria News : बरहज विधानसभा सीट (Barhaj Assembly Constituency) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के उम्मीदवार मुरली मनोहर जायसवाल का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा है कि मठ-मंदिरों में भी अय्याशी होती है। समाजवादी पार्टी ने यहां से अपने पुराने उम्मीदवार को बदल कर भाजपा के पूर्व नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े मुरली मनोहर को अपना नया उम्मीदवार बनाया था।

हालांकि पहले दिन से ही बरहज में पार्टी अंतर्कलह में फंसी हुई है। यहां से पूर्णेन्दु तिवारी को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन पार्टी ने उनकी अनदेखी की और मुरली मनोहर जायसवाल को संशोधन के बाद उम्मीदवार बनाया। इस सीट पर भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर है।

बीते दिनों चुनाव प्रचार के दौरान एक पत्रकार ने मुरली मनोहर जयसवाल से सवाल पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) समेत तमाम नेता साइकिल को आतंकवादी घटनाओं से जोड़ रहे हैं। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मठ-मंदिरों में भी अय्याशी होती है। इस पर पत्रकार ने पूछा कि आप पहले भाजपा के नेता रह चुके हैं। तब उन्होंने अविलंब जवाब देते हुए कहा कि, वह पहले भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा थे। लेकिन अपने इस बयान पर कायम हैं।

बेशक चुनाव जीतने के लिए इस तरह की बयानबाजी की जाती रही है। लेकिन बरहज में समाजवादी पार्टी के लिए हालात पहले से बिगड़े हुए हैं। स्थानीय नेता खिन्न हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह ना के बराबर है। ऐसे में पार्टी के उम्मीदवार की तरफ से ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण बयान मतदाताओं को रिझाने के बजाय भाजपा की तरफ धकेलेगा। देवरिया की सभी सीटों पर 3 मार्च को मतदान होना है।

Related posts

BREAKING : देवरिया के दौरे पर 25 अगस्त को आएंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अगवानी के लिए सज रहा जिला

Sunil Kumar Rai

देवरिया बाईपास के रूट में हुआ बदलाव : अब सिरजम से शुरू होकर सलेमपुर मार्ग पर जुड़ेगा, इन 37 गांवों से गुजरेगा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में डेढ़ लाख से ज्यादा किसानों की रूकेगी सम्मान निधि, जानें वजह

Rajeev Singh

देवरिया के दो ब्लॉक में गो आश्रय स्थल अधूरे : सीडीओ ने दी चेतावनी, पढ़ें प्रशासन की तैयारी

Abhishek Kumar Rai

रामपुर गौनरिया और चैनपुर में अमृत सरोवर निर्माण में लाखों खर्च : मगर काम अधूरा, सीडीओ ने दिखाई सख्ती

Rajeev Singh

बगैर परीक्षा दिए अगली कक्षा में जाएंगे यूपी में परिषदीय छात्र : मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी लागू होगा आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!