उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी के 12 जिलों में जल प्रलय : 252 गांव बाढ़ से तबाह, बलिया में घाघरा और गोंडा में कुआनो ने मचाई तबाही

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यकतानुसार एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पीएसी की टीमें तैनात करने के निर्देश दिए थे।

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में जनपद बदायूं में गंगा नदी, लखीमपुर खीरी में शारदा नदी, बलिया में घाघरा नदी तथा गोण्डा में कुआनो नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हो चुका है। वर्तमान में प्रदेश के 12 जनपदों के 252 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

67 टीमें तैनात
राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ के खतरे के दृष्टिगत वर्तमान में प्रदेश के 44 जनपदों में कुल 67 टीमें राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैनात की गई हैं।

एनडीआरएफ को जिम्मेदारी

प्रदेश के 07 जनपदों वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, बहराइच, अयोध्या तथा बरेली में एनडीआरएफ की 08 टीमें तैनात हैं। इसी प्रकार, प्रदेश के 10 जनपदों बाराबंकी, गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी, इटावा, अयोध्या तथा मीरजापुर में एसडीआरएफ की 15 टीमें लगायी गई हैं।

17 कंपनियां तैनात की गईं

इसके अलावा, प्रदेश के 46 जनपदों सीतापुर, बहराइच, हमीरपुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, चित्रकूट, फिरोजाबाद, आगरा, जालौन, गोरखपुर, देवरिया, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोण्डा, श्रावस्ती, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, गाजीपुर, भदोही, बलिया, वाराणसी, आजमगढ़, मीरजापुर, औरैया, कानपुर देहात, सहारनपुर, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, चन्दौली, इटावा, मथुरा, मेरठ तथा कासगंज में 17 कम्पनियों की 44 टीमें तैनात की गई हैं।

इन जिलों में बरपा कहर

राहत आयुक्त कार्यालय से उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार अतिवृष्टि से जनपद इटावा में 10, कासगंज में 01, फिरोजाबाद में 03 एवं हमीरपुर में 01 जनहानि, आकाशीय विद्युत से जनपद बलरामपुर में 01, शाहजहांपुर में 01, मैनपुरी में 02 तथा हरदोई में 01 जनहानि, जनपद प्रयागराज में डूबने से 01 जनहानि हुई है। जनपद बलिया में डूबने से 02 व्यक्ति लापता हैं। अतिवृष्टि से जनपद इटावा में 04, फिरोजाबाद में 07 लोग घायल हैं।

Related posts

यूपी : 4 राष्ट्रीय लोक अदालतों में सुलझाए जाएंगे लाखों विवाद, कैलेंडर हुआ जारी, जानें पूरा कार्यक्रम

Abhishek Kumar Rai

22 जुलाई को यूपी में होगा रिकॉर्ड पौधारोपण : हर गांव में लगेंगे 1000 पौधे, पढ़ें मुख्यमंत्री योगी का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

तैयारी : देवरिया और कुशीनगर समेत 24 जिले अति संवेदनशील सूची में शामिल, निपटने के लिए सीएम ने बनाया प्लान

Harindra Kumar Rai

एसडीएम के ज्ञापन लेने के बाद समाप्त हुआ धरना : सड़क से शिक्षा और सुरक्षा से स्वास्थ्य तक में सुधार की मांग

Abhishek Kumar Rai

देवरिया पुलिस की एडवाइजरी : बच्चा चोरी की अफवाह पर बेकसूरों को पीट कर न बनें वीर, पकड़े गए तो होगी कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी : 1000 से ज़्यादा प्राचीन और दुर्लभ वस्तुएं ट्रस्ट को हैंडओवर

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!