खबरेंदेवरिया

Antyodaya Diwas 2022 : देवरिया भाजपा देहात मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

Deoria News : एकात्म मानववाद के प्रणेता और  भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyaya) की जयंती भारतीय जनता पार्टी देवरिया देहात मंडल के सिगही बूथ नंबर 357 और इजरही गांव में धूमधाम से मनाई गई।

सच्ची श्रद्धांजलि होगी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीत मिश्र ने कहा कि पूरे विश्व में पंडित दीनदयाल की प्रतिपादित एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। उनके बताए हुए सिद्धांतों पर चलकर ही आज के दिन उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके बताए हुए मार्गों पर चलकर भाजपा ने विश्व की नंबर एक पार्टी बनकर इतिहास कायम किया है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष अमित पांडे, विष्णु विशाल तिवारी, बूथ अध्यक्ष रामजतन चौहान, शत्रुघन चौहान, रामबली चौहान, स्वामी चौहान, ओम चौहान, रुद्रांश कुमार आदि उपस्थित रहे।

जनसंघ के नेता रहे

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सन 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे। एक गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ वह एक ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किये।

सोच रही है

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही वह इसके वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा-स्रोत रहे हैं। उनका राजनीतिक दर्शन मानव मात्र की आवश्यकताओं के अनुरूप और हमारे प्राकृतिक आवास के अनुकूल राजनीतिक कार्यप्रणाली एवं शासकीय कौशल का मार्ग प्रशस्त करने वाला एक चहुंमुखी वैकल्पिक जीवन दर्शन है। “अनेकता में एकता और विभिन्न रूपों में एकता की अभिव्यक्ति भारतीय संस्कृति की सोच रही है।”

संदिग्ध मृत्यु हुई

11 फरवरी, 1968 का दिन देश के राजनीतिक इतिहास में एक बेहद दु:खद और काला दिन है। इसी दिन अचानक पंडित दीनदयाल जी की आकस्मिक मृत्यु हुई। मुगलसराय रेलवे स्टेशन (वर्तमान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन) के निकट चलती रेलगाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गयी। पंडित दीनदयाल जी के चाहने वाले और अनुयायी आज भी उस दुर्घटना से आहत हैं।

Related posts

क्लास में इंसुलिन और ग्लूकोमीटर लेकर जा सकेंगे छात्र : योगी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, इस वजह से लिया फैसला

Sunil Kumar Rai

BIG BREAKING : देवरिया के 111 गांवों में शौचालय निर्माण में हुआ घोटाला, 19 ग्राम पंचायत और 44 ग्राम विकास अधिकारी पर लटकी तलवार, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

यूपी के इस जिले ने 11880 कन्याओं का पूजन कर रचा इतिहास : जीरो वेस्ट इवेंट के साथ स्वच्छ त्योहार की नई परम्परा की हुई शुरुआत

Satyendra Kr Vishwakarma

भाजपा ने किया श्रमदान : सांसद, नगर पालिका अध्यक्ष और पार्टी जिलाध्यक्ष ने शहर के गायत्री मंदिर सरोवर की सफाई की

Abhishek Kumar Rai

सहूलियत : 3 सितंबर को देवरिया के इस ब्लॉक में बनेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, डीएम रहेंगे मौजूद, लाभार्थी साथ लाएं ये पेपर

Shweta Sharma

आयुष्मान योजना की मदद से जैनब की बच गई जान : डीएम एपी सिंह और सीएमओ की पहल पर बना कार्ड

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!