खबरेंदेवरिया

Deoria News : जनपद स्तरीय साप्ताहिक हाट बाजार का हुआ आयोजन, देवरिया के हर कोने से पहुंचे लोग

Deoria News : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद में गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं विकय हेतु मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की प्रेरणा से जनपद स्तरीय सप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन विकास भवन परिसर में किया गया।

इसके जरिए स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को आम जनमानस के बीच विक्रय किया गया। इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम में 11 स्वयं सहायता समूह सदस्यों के द्वारा अपने उत्पादों के साथ प्रतिभाग किया गया।

“हाट-बाजार” में विकास भवन परिवार के कार्मिकों के साथ ही साथ जनपद के विभिन्न विकास खण्ड के आगन्तुकों के द्वारा स्वयं सहायता समूह सदस्यों के द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीद की गयी।

इस “हाट-बाजार” में शुक्रवार को सजावटी सामग्री, पूजा वस्त्र विभिन्न प्रकार के आचार, मुरब्बा, सिरका, नमकीन, चिप्स, पापड़, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री यथा मोनोस, पकौड़ी, बरगर आदि का विक्रय हुआ। आज के इस सप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम में कुल रू0 5380 का विक्रय हुआ है।

Related posts

डीएम ने लीलापुर आईटीआई का किया निरीक्षण : यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि, दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

नीति आयोग की बैठक में बोले सीएम योगी : पीएम मोदी के मंत्र से यूपी बना उद्योगों का ड्रीम डेस्टिनेशन, गिनाईं उपलब्धियां

Rajeev Singh

CCI Penalty on Google : सीसीआई ने गूगल पर 936 करोड़ का जुर्माना लगाया, आचरण सुधारने का दिया आदेश, जानें क्यों हुआ एक्शन

Harindra Kumar Rai

अच्छी खबर : यूपी के सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तौहफा, सीएम आज करेंगे ऑनलाइन पेंशन पोर्टल का शुभारंभ

Sunil Kumar Rai

वोटर लिस्ट में संशोधन से जुड़ी बड़ी खबर : एडीएम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिए ये आदेश

Rajeev Singh

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले दें ध्यान : बुधवार को यातायात रहेगा बाधित

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!