खबरेंदेवरिया

आरोग्य भारती ने लगाया फ्री हेल्थ कैंप : ग्रामीणों ने कराया मुफ्त इलाज, विशेषज्ञों ने लोगों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

Deoria news : आरोग्य भारती देवरिया (Arogya Bharti Deoria) के तत्वधान में देसही देवरिया विकास खंड के ग्राम मुंडेरा उर्फ देउरवा में निशुल्क चिकित्सा शिविर और स्वास्थ्य प्रबोधन का कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के पूर्व अवसर पर आयोजित किया गया।

बहुत जरूरी है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोरखपुर नगर निगम की पूर्व महापौर व आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत की संरक्षिका डॉक्टर सत्या पांडे ने कहा कि आज पूरा विश्व आयुर्वेद की दवाओं का मुरीद हो चुका हैl लोग तेजी से आयुर्वेद और योग अपना रहे हैं। स्वस्थ रहने के लिए योग और स्वस्थ जीवन शैली बहुत जरूरी है।

सौभाग्य मिला है
उन्होंने कहा कि आरोग्य भारती द्वारा लोगों के स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य प्रबोधन और स्वस्थ जीवन शैली विषय गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा हैl पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि दरिद्र नारायण की सेवा ही सबसे बड़ी नारायण सेवा है। यहां आकर मुझे ऐसे ही लोगों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए मैं संगठन की आभारी हूं।

सराहनीय कदम है
इस अवसर पर बोलते हुए नेहरू युवा केंद्र के युवा कल्याण अधिकारी विकास तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आती है। लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हैं। आरोग्य भारती द्वारा समय-समय पर इस तरह के आयोजन करना सराहनीय कदम है।

हर ब्लॉक में चल रहा अभियान
आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि जनपद के प्रत्येक खंडों में स्वास्थ्य प्रबोधन और स्वस्थ जीवन शैली विषय गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है और लोगों को स्वस्थ कैसे रहें इस विषय पर जागरूक किया जा रहा है।

इन्होंने निभाई जिम्मेदारी
स्वास्थ शिविर के आयोजक गौरव द्विवेदी और शिवम पांडे ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सहोदर पट्टी के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रूद्र प्रताप सिंह, देसही देवरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को डॉ अनुपमा सिंह, डॉ एके पाठक, डॉ विजय, योग प्रशिक्षक विक्रमजोत पांडे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक कुमार, राजेश राजभर, राम मनोहर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

देवरिया : भाजपा विधायक सुरेश तिवारी बसपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव, कल करेंगे नामांकन

Abhishek Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पीएम किसान निधि कैंप का किया दौरा : कहा- यूपी सरकार कृषकों के हितों की रक्षा को प्रतिबद्ध

Rajeev Singh

Deoria News : हर बूथ पर मन की बात सुनेंगे जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता, प्रदेश कार्यालय को जाएगी रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai

यूपी : महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराएगी भाजपा, सरकारी नौकरियों में दोगुनी होगी संख्या, जानें संकल्प पत्र के सभी वादे

Abhishek Kumar Rai

Ganna Kisan Ansh Praman Patra Vitran : 50 लाख 10 हजार गन्ना किसानों को मिला अंश प्रमाण पत्र, जानें सीएम और गन्ना मंत्री ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!