खबरेंदेवरिया

देवरिया में जुटेंगी 12 जिलों की भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी : सांसद गीता शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह और मोर्चा उपाध्यक्ष करेंगी संबोधित

Deoria news : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन मंगलवार, 20 सितम्बर को औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर होगा। इसकी तैयारी के लिये महिला मोर्चा भाजपा देवरिया के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर हुयी।

बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा, हम सभी के लिये सौभाग्य की बात है कि गोरखपुर क्षेत्र की बहनों का प्रशिक्षण वर्ग देवरिया में आयोजित हो रहा है। प्रशिक्षण में भाग लेने आने वाली सभी पदाधिकारियों के स्वागत, जलपान, भोजन, बैठने की व्यवस्था पूरी कर ली गयी है। सभी कामों के लिये महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गयी है।

12 जनपदों की पदाधिकारी लेंगी भाग
इस वर्ग में गोरखपुर महानगर, गोरखपुर जिला, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, आजमगढ़, लालगंज, मऊ और बलिया की उपस्थिति रहेगी। इन बहनों का स्वागत करने के लिये महिला मोर्चा की जिले की सभी कार्यकर्ता सुबह 8 बजे से कार्यालय पर उपस्थित रहेंगी।

पांच सत्रों में होगा प्रशिक्षण
मोर्चाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र महिला मोर्चा भाजपा की औरा चौरी देवरिया भाजपा कार्यालय पर प्रशिक्षण पांच सत्रों में होगा।

जलपान सुबह 8.00 बजे से 10 बजे तक और पंजीकरण 9 बजे से 10.30 बजे तक होगा।

पहला सत्र 10.30 बजे से 11.45 बजे तक राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं का योगदान का होगा। जिसे महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य संबोधित करेंगी।

दूसरा सत्र 12 बजे से 1 बजे तक भाजपा का इतिहास का होगा। इसे अंजू चौधरी उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग सम्बोधित करेंगी।

तीसरा सत्र 1.10 बजे से 2.10 बजे का महिला कार्यकर्ता के समक्ष राजनैतिक व व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियां का होगा, जिसे नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह सम्बोधित करेंगी।

चतुर्थ सत्र 3.30 बजे से 4.30 बजे तक नये भारत का निर्माण, केन्द्र सरकार का महत्व एवं उपयोगिता का होगा। इसे महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चन्द सम्बोधित करेंगी।

अंतिम पांचवा सत्र 4.30 बजे से 5.40 बजे तक होगा। इसे प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा डॉ ममता पाण्डेय सम्बोधित करेंगी।

बैठक में रहे उपस्थित
सोमवार को हुई बैठक में निर्मला गौतम, बबिता चौहान, सीमा जायसवाल, मिनती सिंह, तारा सिंह, प्रमिला सिंह, अम्बिकेश पाण्डेय, मारकंडेय गिरी, राजन सोनकर, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

बड़ी खबर : चुनाव आयोग ने अवैध उगाही करने वाले 5 अफसरों को सस्पेंड किया, होगी ये कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : खुखुंदू हनुमान मंदिर में नवजात बच्ची मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने…

Rajeev Singh

खास खबर : देवरिया दौरे पर आए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना साथ ले गए ये खास सामान, उसरा बाजार में फैक्ट्री का किया निरीक्षण

Abhishek Kumar Rai

जानें आईटीआई देवरिया में निर्माणाधीन लैब का हाल : सीडीओ रवींद्र कुमार को जांच में मिलीं तमाम खामियां

Rajeev Singh

यूपी : ग्रामीण गांव में ही बनवा सकेंगे जाति, निवास और जन्म-मृत्यु सर्टिफिकेट, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

2 महीने में यूपी परिवहन निगम के 249028 बसों की हुई जांच : हजारों यात्री मिले बिना टिकट, सरकार ने जुटाया करोड़ों का राजस्व

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!