खबरेंदेवरिया

Deoria news : सलेमपुर में भाजपा ने लोगों का मुफ्त हेल्थ चेकअप कराया, सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

Salempur news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के 72वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सलेमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और ईचौना प्राथमिक विद्यालय पर नमो चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद रविन्द्र कुशवाहा (Ravindra Kushwaha MP) ने फीता काटकर किया।

अद्भुत शक्ति को दर्शाता है

उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रधानमंत्री के जीवन चरित्र पर आधारित संकलित प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जीवन व्यक्तित्व एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित प्रदर्शनी में वर्ष 2014 से अभी तक किए गए कार्यों को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है। गुजरात में 4 बार मुख्यमंत्री होना और 2 बार लगातार प्रधानमंत्री होना उनके अंदर एक अद्भुत शक्ति को दर्शाता है।

लोगों ने जताया भरोसा

भाजपा नेता अशोक पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत को विकास पर राह पर ले जा रहे हैं। साल 2014 के पहले देश में एक निराशा का माहौल था। सरकार घोटाला पर घोटाला किए जा रही थी। जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने, तब उनके जीवन चरित्र से प्रेरित होकर लोगों ने उनके ऊपर विश्वास जताया।

आभार जताया

कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने एवं संचालन अशोक कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम प्रमुख अनूप उपाध्याय एवं विनय पांडेय ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में अमरेश सिंह बबलू, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल, रविन्दर श्रीवास्तव, बृजेश उपाध्याय ओमप्रकाश यादव, त्रिवेणी गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, धनन्जय चतुर्वेदी, पुनीत यादव, संजय श्रीवास्तव, विकास रौनियार, रवि कुशवाहा, अनिल ठाकुर, बृजेश कुशवाहा, दयाशंकर तिवारी, अशोक नाथ तिवारी, सुनील स्नेही, गिरीश कुशवाहा, अशोक सिंह, राघवेंद्र पासवान, उमाकांत मिश्र, गिरीश कुशवाहा, पिंटू तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

Deoria News : देवरिया में बनेगा करोड़ों की लागत का सीएससी, यूपी नेडा लगाएगा 2000 सोलर लाइट्स, जानें जिले में और क्या होगा खास

Sunil Kumar Rai

Deoria News : नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह का पैतृक गांव में हुआ जोरदार स्वागत, ग्रामीणों ने की थी पूरी तैयारी 

Sunil Kumar Rai

यूपी : श्रीराम मन्दिर में लगेंगे भरतपुर के इस इलाके के नक्काशीदार पत्थर, 4 आईआईटी और 5 संस्थानों ने तैयार किया डिजाइन

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : 5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार, डीएम ने किया निलंबित, जांच समिति से मांगी रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai

मिसब्रांडेड कीटनाशक विक्रेता और निर्माता पर केस : डीएम ने दिया आदेश, टेस्ट में हुआ ये खुलासा

Sunil Kumar Rai

गलत बिलिंग पर तत्काल एक्शन ले रही योगी सरकार : विधानसभा में दी बिजली से जुड़ी ये बड़ी जानकारी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!