खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : सीडीओ ने बारिश से टूटे कुर्ना लिंक नाले का किया स्थलीय निरीक्षण, इंजीनियर्स ने बताई ये वजहें, लैब में होगी टेस्टिंग

Deoria news : मुख्यमंत्री योगी (Yogi Adityanath) की घोषणाओं से आच्छादित जनपद में जल निकासी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने किया।

निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देवरिया, उप जिलाधिकारी देवरिया सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग देवरिया एवं अविनाश यादव सहायक अभियन्ता जल निगम देवरिया उपस्थित थे।

8.50 किमी लंबा नाला बन रहा
इस परियोजना के तहत शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगभग 41.00 करोड़ की लागत से करीब 8.50 किलोमीटर नाला निर्माण व अन्य कार्य कराया जा रहा है। इस परियोजना का शिलान्यास 05.01.2022 को करते हुए कार्य प्रारम्भ कराया गया।

बताई वजह
निरीक्षण के समय यह पाया गया कि अमेठी मन्दिर के पास नाला का दिवार गिर गया है। बताया गया कि यह कार्य 7-10 दिन पूर्व कंक्रीट की ढलाई की गयी थी, जो अत्यधिक वर्षा से मिट्टी ढहने के कारण दिवाल लगभग 10 मीटर लम्बाई में गिर गया है। अधिशासी अभियन्ता लो नि वि प्रा ख देवरिया ने दिवाल गिरने के संबंध में कारण बताए कि कास्टिंग 7-10 दिन के भीतर बताया जा रहा है, जिसके कारण कंक्रीट का स्ट्रेन्थ लगभग 65 से 70 प्रतिशत हुई होगी।

लैब में होगी जांच
अत्यधिक बारिश के कारण पोर प्रेशर ज्यादा हो जाने से टाई बीम बनना अवशेष होने के कारण, वीप होल न बने होने के कारण को देखते हुए कार्य में प्रयोग की गयी सामग्री की गुणवत्ता की जांच प्रयोगशाला में कराने एवं विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, देवरिया को निर्देशित किया गया।

Related posts

देशभक्ति गीतों के साथ देवरिया में निकली अमृत कलश यात्रा : टाउन हॉल ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने जिला जेल में बच्चों में बांटी चॉकलेट : रेड क्रास सोसाइटी ने महिला बंदी और कर्मियों को वितरित की हाइजिन किट

Harindra Kumar Rai

देवरिया के दर्जनों गांवों में जल्द शुरू होगी वाटर सप्लाई : शासन से मिली स्वीकृति, प्रशासन ने तेज की कवायद

Abhishek Kumar Rai

जिम्मेदारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना के लाभार्थी को लिखी भावुक चिट्ठी, पढ़ें पूरा खत

Sunil Kumar Rai

चंदा जमा कर प्राधिकरण की पोल खोल रहे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी : मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

जिलाधिकारी ने की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा : गवर्मेंट पॉलिटेक्निक देवरिया के निर्माण में देरी पर हुए नाराज, संस्थाओं को चेतावनी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!