खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : पुलिस पर फायरिंग करने वाला बाइक लिफ्टर गैंग का बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 12 मोटर साइकिल बरामद

Deoria news : देवरिया पुलिस (Deoria Police) ने एक अंतरजनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग का खुलासा किया है। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पुलिस ने 12 मोटर साइकिलों को बरामद किया है। गैंग के अन्य सदस्यों की शीघ्र गिरफ़्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

बरामद सभी बाइक गोरखपुर मंडल के अलग अलग जिलों से चुराई गई हैं। देवरिया पुलिस को इस गिरोह के बारे में पता चल गया था। जानकारी के मुताबिक इस गैंग का एक सदस्य बैतालपुर कस्बे में अक्सर आता-जाता है।

मौके पर पहुंची पुलिस

मुखबिर से सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह एसओ ने दबिश दी। आरोपी ने चोरी की बाइक को चीनी मिल के पास खंडहर में तब्दील मकान में छिपाकर रखा था और इन्हें बिहार भेजने की तैयारी में था। इसी दौरान मौके पर पुलिस की टीम पहुंची।

फायरिंग कर दी

पुलिस को देख आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। मगर पुलिसकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शशिरंजन तिवारी बेलवा थाना दरौली जनपद सिवान बिहार के रूप में हुई है।

बंद चीनी मिल में छिपाई थी बाइक

देवरिया पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बैतालपुर चीनी मिल के खंडहर में छिपाकर रखी गई 12 चोरी की बाइक के साथ अवैध तमंचा बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि सभी बाइक गोरखपुर, कुशीनगर और महराजगंज आदि जनपदों से चुराई गई थीं।

इस टीम ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक और थानाध्यक्ष विपिन मलिक, उप निरीक्षक महेंद्र मोहन मिश्र, गिरिजेश कुमार, अजीत कुमार, अनिल चौधरी, अनिल गौतम, गुलशन सोनकर, सुमित राजभर, शिल्पी पांडेय, चन्दा चौहान शामिल रहे।

Related posts

नियुक्ति : आरोग्य भारती ने गोरक्षप्रांत के नए पदाधिकारियों की घोषणा की, जानें किसे क्या पद मिला

Sunil Kumar Rai

देवरिया में नोडल अधिकारी रखेंगे उर्वरक की बिक्री पर नजर : अनियमितता मिली तो होगी कार्रवाई, ये अधिकारी संभालेंगे कमान

Rajeev Singh

देवरिया नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अलका सिंह का फिर कब्जा : गौरा बरहज सीट से बसपा को मिली संजीवनी

Rajeev Singh

जिम्मेदारी : कृषि मंत्री, सांसद और सदर विधायक ने दिव्यांगजनोंं को वितरित की मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

Abhishek Kumar Rai

नगर निकाय की वोटर लिस्ट तैयार : इस तिथि तक चलेगा पुनरीक्षण अभियान, डीएम ने कैंप का किया दौरा

Swapnil Yadav

योगी सरकार नादरगंज में 40 एकड़ में बनाएगी आईटी हब : ब्लू प्रिंट रेडी, कंसल्टेंट के चयन की प्रक्रिया शुरू

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!