खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया पहुंचने पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का जोरदार स्वागत, विपक्षी दलों को जम कर घेरा

Deoria news : उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh BJP) के देवरिया पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर नगर अध्यक्ष संजय पांडेय और युवा मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र प्रताप राव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।

सभी के लिए काम कर रही सरकार

परिवहन मंत्री ने सुभाष चौक पर स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार बिना भेदभाव के सभी के लिए काम कर रही है। सरकार  गांव, गरीब, किसान, नौजवान सभी के लिए अनेक योजनाओं को चला रही है। सरकार की भ्रष्टाचार और अपराधियों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है।

सुनामी आएगी

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अभी तो विपक्षी दलों ने मोदी की आंधी को देखा था। अब 2024 में ये लोग मोदी की सुनामी को देखेंगे। जो सुनामी आएगी, उसमें एक दो जो सीट बची हैं, उनका भी पता नहीं चलेगा। पूरी 80 सीट बीजेपी के खाते में जाने वाली है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान प्रमोद शाही, अम्बिकेश पाण्डेय, रामदास मिश्रा, दुर्गेश पाण्डेय, अंकुर राय, आनन्द मणि, प्रवीण प्रताप मल्ल, दिलीप सिंह, जयदीप मणि, रितु शाही, उग्रसेन राव, तुषार मिश्र, दिनेश गुप्ता, रंजन मणि, जितेंद्र जायसवाल, शिवम गुप्ता, अमित मोदनवाल, प्रमोद सिंह, संजय सिंह, अभय नाथ तिवारी, हरेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

ट्रैक्टर-ट्रॉली खंती में पलटने से कानपुर में 26 की मौत : पूरी रात होता रहा पोस्टमार्टम, मुंडन करा कर वापस लौटते वक्त हुआ हादसा, थाना प्रभारी सस्पेंड

Sunil Kumar Rai

देवरिया : प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में उठे महत्वपूर्ण मुद्दे, प्रशासन से की ये मांग

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित, छात्र-अध्यापक रिश्तों को किया रेखांकित

Harindra Kumar Rai

Deoria News : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बाबा साहेब की प्रतिमा का किया अनावरण, समुदाय संग सहभोज में लिया हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

सलेमपुर नगर पंचायत चुनाव : भाजपा की तैयारी तेज, हर वार्ड में ऐसे जीत दर्ज करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

UP News : देवरिया, कुशीनगर समेत 39 जिलों के 1.39 लाख किसानों के लिए करोड़ों रुपए जारी, सीएम बोले- मदद में देर न हो

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!