खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : सीडीओ की जांच में विकास भवन में अनुपस्थित मिले 13 कर्मचारी, 3 दिन में देना होगा जवाब, वेतन काटने के आदेश

-सीडीओ ने किया विकास भवन स्थित विभिन्न अनुभागों के उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण

-13 कर्मचारी पाए गए अनुपस्थित

-आज का वेतन मानदेय अवरूद्ध करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का दिया निर्देश

Deoria news : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार पूर्वान्ह 10.15 बजे विकास भवन स्थित विभिन्न अनुभागों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया, जिसमें 13 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

आख्या प्रस्तुत करें

मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों का आज का वेतन अवरूद्ध करते हुए संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करें।

नियंत्रण नहीं है

इन कर्मचारियों का बार-बार जांच में अनुपस्थित पाया जाना यह प्रदर्शित करता है कि संबंधित कार्यालयाध्क्ष का अपने कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं है। इस संबंध में उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित कार्यालयाध्क्ष अपना स्पष्टीकरण 3 दिन के अन्दर प्रस्तुत करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अनुपस्थित पाये गये कार्मिकों में –

कार्यालय ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से दिनेश कुमार मल्ल,  शीला चत्रुर्वेदी, उषा गुप्ता, सक्सेन (मानचित्रकार), महेश्वर चौबे,

कार्यालय जिला ग्राम्य विकास अभिकरण से राजकुमार पाण्डेय कम्प्यूटर प्रोग्रामर (संविदा)

कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी से लक्ष्मी देवी, सुधान्धु मिश्रा एडीपीएम

कार्यालय जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से राहुल राय एडीएसटीओ

कार्यालय उपायुक्त स्वतः रोजगार से कृष्ण कुमार मौर्या पीडीएफ

कार्यालय जिला विकास अधिकारी से सुनीता श्रीवास्तव, अविनाश कुमार आर्य तथा रमेश कुमार यादव शामिल हैं।

Related posts

देवरिया हैंडबॉल टीम ने स्टेडियम ब्लु को हरा कर जीता खिताब : इन टीमों ने दिखाया दम

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : सीडीओ रवींद्र कुमार की किसानों से अपील, सभी कराएं फसल बीमा, इन केंद्रों पर करें संपर्क

Sunil Kumar Rai

यूपी में इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स को बढ़ावा देने का बना खास प्लान : सीएम योगी ने जनता को दी ये सौगात

Sunil Kumar Rai

मेरी माटी मेरा देश अभियान : क्रांति दिवस से शुरू होगा आयोजन, यूपी की माटी के वीरों का वंदन करेगी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh : शहीद सैनिकों के 20 आश्रितों को अनुकंपा पर मिली नियुक्ति, 2 नागरिकों के परिजनों को 5-5 लाख की मदद

Harindra Kumar Rai

अमृत महोत्सव : सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुआ ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन, 3 बच्चों को मिलेगा पुरस्कार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!