उत्तर प्रदेशखबरें

BREAKING : देवरिया, कुशीनगर समेत 48 जिलों के लाखों किसानों को मिलेगा मुआवजा, ढाई अरब की राशि जारी, पूरी जानकारी

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देते हुए सीएम आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की राज्य सरकार ने 48 जनपदों के 8 लाख से ज्यादा किसानों के लिए 280 करोड़ से ज्यादा की राहत राशि जारी की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश सरकार बाढ़, अतिवृष्टि से प्रभावित सभी किसानों को पूरी मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। बाढ़, अतिवृष्टि से जिन किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, उन्हें राहत प्रदान करने के लिए कृषि निवेश अनुदान वितरित किया जा रहा है। उन्होंने सम्बन्धित लाभार्थी कृषकों के बैंक खातों में राहत राशि पूरी पारदर्शिता के साथ अविलम्ब प्रेषित करने के निर्देश दिये हैं।

इन जनपदों के किसानों को मिला

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि शासन ने 44 जनपदों-झांसी, ललितपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, लखीमपुर खीरी, बहराइच, अलीगढ़, गाजीपुर, मऊ, कुशीनगर, संतकबीरनगर, वाराणसी, सीतापुर, पीलीभीत, बलरामपुर, बलिया, बरेली, बाराबंकी, जालौन, बस्ती, चन्दौली, कानपुर देहात, बिजनौर, अम्बेडकरनगर, रामपुर, महोबा, हमीरपुर, मुरादाबाद, कानपुर नगर, श्रावस्ती, हरदोई, गोण्डा, चित्रकूट, सुल्तानपुर, अमेठी, आजमगढ़, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मेरठ, उन्नाव, बदायूं, भदोही तथा मुजफ्फरनगर में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसलों के 2,08,793 प्रभावित किसानों के लिए राशि जारी हुई है।

इतनी राशि जारी हुई

इनके लिए कृषि निवेश अनुदान के अन्तर्गत राहत सहायता प्रदान किये जाने के लिए राज्य आपदा मोचक निधि से 74 करोड़ 52 लाख 94 हजार 208 रुपये की धनराशि आवंटित की है। इससे पहले विभिन्न शासनादेशों के माध्यम से 48 जनपदों के कुल 6,17,444 कृषकों के लिए 207 करोड़ 49 लाख 55 हजार 164 रुपये की धनराशि आवंटित की जा चुकी है।

Related posts

Russia Ukraine War : मारियुपोल पर रूस के कब्जे से शांति प्रयासों को लगा झटका, यूक्रेन ने कहा – यह रेड लाइन साबित होगा

Sunil Kumar Rai

देवरिया में श्रम विभाग की लापरवाही : डीएम ने व्यक्त की नाराजगी, प्रवर्तन अधिकारी को दिया अल्टीमेटम

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दाम्पत्य बंधन में बंधे 278 जोड़े : प्रतिनिधि और प्रशासन बने साक्षी, दीं शुभकामनाएं

Laxmi Srivastava

योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे सीडीओ: लापरवाहों को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

दु:खद खबर : देवरिया में छोटी गंडक नदी में नहाने गया व्यक्ति डूबा, ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला

Satyendra Kr Vishwakarma

कालेसर और जगदीशपुर में बनेंगे बड़े वेयरहाउस : सीएम योगी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र में व्यापारियों की भूमिका को सराहा, दिया ये आश्वासन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!