खबरेंदेवरिया

Deoria news : देवरिया में बड़े स्तर पर आयोजित होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह पखवारा, जानें मार्च तक की सभी तिथियां

-जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह पखवारा मनाये जाने एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम का व्यापक पैमाने पर होगा आयोजन

-समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी इच्छुक जोड़ों का सत्यापन कर सूचना निर्धारित प्रारूप पर 07 दिवस के अन्दर कराए उपलब्ध – सीडीओ

Deoria news : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह पखवारा मनाये जाने एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन व्यापक पैमाने पर कराया जाएगा।

ये तिथियां तय हैं

मुख्य विकास अधिकारी ने माह नवम्बर व दिसम्बर तथा वर्ष 2023 के माह जनवरी फरवरी एवं मार्च में शुभ मुहूर्त की तिथि के विवरण में बताया है कि –

-माह नवंबर में 25, 26, 28 एवं 29

-माह दिसंबर में 1, 2, 3, 4, 7, 8, 9 एवं 14

-माह जनवरी 2023 में 15, 18, 20, 22, 24, 25, 26, 27, 28, 30

-माह फरवरी में 4, 6, 7, 9, 10, 12, 13,14,16,17,19,22,23,24,27 एवं 28 तथा

-माह मार्च 2023 में 1,6,8,9,13 की तिथियां निर्धारित हैं।

7 दिन में दें रिपोर्ट   

मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियो एवं अधिशासी अधिकारियों (नगर पालिका और नगर पंचायत) को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीन क्षेत्रान्तर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुये इच्छुक जोड़ों का सत्यापन कर सूचना निर्धारित प्रारूप पर 07 दिवस के अन्दर कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवरिया को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

देवरिया में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस : जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

कृषि मंत्री की पहल पर अमेरिका के इंवेस्टर पहुंचे देवरिया : न्यू टेक्नोलॉजी से बदलेंगे जिले की तस्वीर

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : डॉ विमल कुमार बैसवार बने देवरिया के नए सीएमओ, शासन ने बड़े स्तर पर फेरबदल किया, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

सहूलियत : संपूर्ण समाधान दिवस में 56 दिव्यांगों को मिला प्रमाण पत्र, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने की यह अपील

Sunil Kumar Rai

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: राष्ट्रद्रोह के मामलों में बंद हो कार्रवाई, नए केस दर्ज करने पर भी रोक

Sunil Kumar Rai

पहल : देवरिया की सभी ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे 75 पौधे, 75 तालाबों का होगा निर्माण, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!