खबरेंदेवरिया

देवरिया से दुःखद खबर : आकाशीय बिजली गिरने से फिर दो की मौत, लगातार दूसरे दिन गई दो जानें, कई घरों को नुकसान

Deoria news : शुक्रवार को फिर आकाशीय बिजली देवरिया में दो परिवारों के लिए आफत बनकर आई। दो अलग-अलग हादसों में बिजली गिरने से किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

गांव के लोग भी इस दुखद हादसे से गमगीन हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गुरुवार को भी बिजली गिरने से एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई थी।

मवेशी चराने गए थे

जानकारी के मुताबिक लार थाना (Lar Thana) क्षेत्र के नैनी गांव के निवासी रमाकांत यादव (60 वर्ष) शुक्रवार की दोपहर गांव के बाहर खेत में मवेशियों को चराने गए थे। अचानक मूसलाधार बारिश होने लगी। भारी बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे छिप गए। तभी उनके ऊपर बिजली गिर गई। इस दुखद हादसे में उनकी मौत हो गई।

गांव के लोगों ने दी जानकारी

उनके साथ मवेशी चराने गए अन्य लोगों ने घर पहुंच कर इस अनहोनी की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बेटे संजय यादव पिता की मौत से गमजदा हैं। मृतक घर पर ही रहकर खेती व पशुपालन कर परिवार का भरण पोषण करते थे।

खेत में काम कर रही थीं

दूसरी घटना लार थाना क्षेत्र के ही नरियांव गांव में हुई। गांव की रहने वाली भगनी देवी (65 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय हरिकिशुन पाल अपने खेत में सोहनी करने गई थी। अचानक तेज बारिश शुरु हो गई और बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से  मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मां की मौत की खबर मिलने से बेटे सुरेंद्र पाल व जितेंद्र पाल और उनकी बेटी सदमे में हैं।

बिजली गिरने से हुआ नुकसान

शुक्रवार को भारी बारिश और बिजली गिरने से जनपद के पड़री बाजार में घरों में दरार पड़ गई। कई घरों में लगे इन्वर्टर व पंखे जल गए। बताते चलें कि गुरुवार को भी बिजली गिरने से देवरिया में दो की मौत हो गई थी।

Related posts

Deoria News : देवरिया के स्कूलों में हुआ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को कृषि मंत्री करेंगे सम्मानित

Sunil Kumar Rai

पुलिस हिरासत में मौत : पीड़ित परिवार से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, प्रियंका गांधी बोलीं- रक्षक भक्षक बन चुके हैं

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने खुखुंदू में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 43 वर्ष पुराने पानी की टंकी…

Satyendra Kr Vishwakarma

पहले जनता का ध्यान फिर देव अनुष्ठान : गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान लगातार तीन दिन जनता से मिले मुख्यमंत्री योगी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में लगी प्रथम ग्राम चौपाल : जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, ग्रामीणों ने रखीं ये मांग

Harindra Kumar Rai

रेशम से रोशन होगी किसानों की जिंदगी : यूपी में 30 गुना बढ़ेगा ककून धागाकरण, गोरखपुर क्षेत्र खेती को मुफीद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!