खबरेंदेवरिया

भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रम में जुटी हस्तियां : 51 कृषकों को किया गया सम्मानित, एमएलए सुरेंद्र चौरसिया ने अन्नदाता का ऐसे जताया आभार

Deoria news : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया (BJP Kisan Morcha Deoria) की वर्तमान कार्यकारिणी के एक वर्ष पूरे होने पर एक सप्ताह तक चलने वाले एक साल बेमिसाल उत्सव का शुभारम्भ जिला पंचायत सभागार में किसान सम्मान समारोह के आयोजन से हुआ। कार्यक्रम के शुभारम्भ में उपस्थित अतिथियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि दी।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया (Surendra Chaurasia MLA) ने कहा कि किसान मोर्चा देवरिया ने पिछले एक वर्ष में सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को गांव – गांव तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि किसान देश का भाग्यविधाता होता है, किसानों के कारण ही देश में खुशहाली आती है।

परचम लहरा रहा

पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अनिरुद्ध मिश्र ने कहा कि किसान मोर्चा का किसानों के सम्मान का कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित के लिये निरन्तर कार्य कर रही हैं और  किसान मोर्चा देवरिया अपनी कार्यकुशलता के कारण प्रदेश में परचम लहरा रहा है।

जागरूक कराना होगा

पूर्व विधान परिषद सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि जनपद में किसान मोर्चा किसानों के कल्याण के लिये बेहतर कार्य कर रहा है। जिला उपभोक्ता सहकारी समिति के चैयरमैन विश्वम्भर मिश्र ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को प्राकृतिक खेती और मोटा अनाज के उत्पादन पर जोर दिया है, जनपद के किसानों को इस बारे में जागरूक होना चाहिए।

किसान हित में कार्य करता रहेगा

जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र ने कहा कि एक साल बेमिसाल उत्सव के शुभारम्भ में किसान मोर्चा द्वारा जनपद के प्रत्येक विधानसभाओं से आये हुए 51 किसानों को सम्मानित करते हुए किसान मोर्चा देवरिया अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा आगे भी किसान हित में कार्य करता रहेगा।

आभार जताया

सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने किसानों को अंगवस्त्र, मिनी किट देकर सम्मानित किया। एक साल बेमिसाल उत्सव का संचालन महामंत्री राजेश कुशवाहा तथा जिला संयोजक उत्सव अभियान रविन्द्र राय उर्फ कुँवर और किसान सम्मान समारोह के संयोजक रानू सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोर्चा प्रभारी जिला महामंत्री भाजपा श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, विधानसभा सहप्रभारी सलेमपुर बृजेश धर दुबे, हृदयलाल शर्मा, नीरज शाही बैरौना, काशीपति शुक्ल, रणविजय सिंह, भगवान यादव , कंचन सिंह, रजनीकान्त सिंह, नागेन्द्र सिंह सैथवार, प्रवीण तिवारी, रमेश यादव, शिवराज मणि, सत्यानंद तिवारी, पवन यादव ,बृजेश धर दूबे, शुभम मणि, राहुल शास्त्री, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, जयप्रकाश तिवारी, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Related posts

इंटरनेशनल ट्रेड शो का आकर्षण बना ‘हर घर जल’ गांव : मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति ने किया अवलोकन, मेहमानों ने ऐसे उठाया लुत्फ

Rajeev Singh

बीएसए देवरिया ने इस स्कूल का किया औचक निरीक्षण : विद्यालय में नहीं मिला कोई बच्चा, ग्रामीणों ने बताई ये वजह

Rajeev Singh

सहूलियत : 19 एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बनेगा यूपी, योगी सरकार ने खींचा खाका

Abhishek Kumar Rai

इस तरह टीबी मुक्त होगा देवरिया : डीएम ने 2 मरीजों को लिया गोद

Pushpanjali Srivastava

BIG NEWS : एसपी संकल्प शर्मा ने 17 दारोगा के तबादले किए, जानें किसे कहां मिली नई तैनाती

Sunil Kumar Rai

देवरिया में होगा जश्न : उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर रहेगी कार्यक्रमों की धूम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!