खबरेंदेवरिया

देवरिया से दुःखद खबर : एक घंटे में हुई पिता और पुत्र की मौत, घर में मचा मातम, पूरा गांव गम में डूबा

Deoria news : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार की रात एक परिवार के लिए बड़ी भारी रही। महज 1 घंटे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। इससे परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। अलग-अलग हादसों में पिता-पुत्र की मौत से घर में मातम छा गया। पूरा गांव इस हादसे की वजह से गमगीन रहा।

करंट की चपेट में आ गया

जानकारी के मुताबिक जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला नितेश (20 वर्ष) कुशीनगर जिले के कसया में किसी दुकान पर काम करता था। हमेशा की तरह सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे वह दुकान का जनरेटर बंद कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। उसे फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

टहलने निकले थे

बेटे की मौत से अनजान नितेश के पिता सुरेश दुबे (70 वर्ष) रात करीब 8:30 बजे बरठही के पास टहल रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में उनकी भी मौत हो गई। हालांकि सोमवार की रात परिजनों को सिर्फ नितेश के मौत की खबर मिली थी।

सुबह शव देखा

जवान बेटे की मौत से गम में डूबे परिवार के लिए मंगलवार की सुबह और दर्दनाक रहा। परिजनों को सुरेश दुबे के मौत की जानकारी मिली। आज सुबह लोगों ने सड़क के किनारे उनका शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एक ही दिन में पिता- पुत्र की 1 घंटे में मौत से पूरे गांव में मातम मचा है। हर तरफ लोग इस हादसे की चर्चा कर रहे हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Related posts

मनोज कुशवाहा किडनैपिंग केस : व्यवसायी ने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी, पूछताछ में हुआ ये खुलासा

Sunil Kumar Rai

गौरीबाजार ब्लॉक का बिगड़ा हाल : अपूर्ण फाइलें और बिखरे रिकॉर्ड, सीडीओ को मिली तमाम गड़बड़ी

Harindra Kumar Rai

सीएम योगी का आदेश : राज्य पक्षी और पशु के लिए जंगलों में विकसित किए जाएं विशेष पार्क, वन विभाग को दी बड़ी जिम्मेदारी

Swapnil Yadav

सीएचसी सलेमपुर का जल्द होगा कायाकल्प : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बोलीं-जनता की सेवा मेरा परम कर्तव्य

Rajeev Singh

BIG NEWS : यूपी के करोड़ों छात्रों के अभिभावकों के बैंक खाते में मिलेगी रकम, कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें सरकार का प्लान

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया के स्कूलों में हुआ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को कृषि मंत्री करेंगे सम्मानित

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!