खबरेंपूर्वांचल

दुःखद : गाजीपुर में चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, 6 की मौत, सीएम ने जताया शोक

Ghazipur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के आदेश दिए हैं।

ये है पूरा वाकया

गाजीपुर (Ghazipur) के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के चट्टी पर मंगलवार की सुबह एक बेकाबू ट्रक चाय की दुकान पर बैठे लोगों के लिए मौत बनकर आया। इस हादस में अब तक 6 लोगों की मौत (Death) हो चुकी है।  दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

अब तक हादसे की वजह का पता नहीं चला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस ह्दयविदारक हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, मुहम्मदाबाद इलाके में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक आज सुबह अहिरौली चट्टी के पास सड़क किनारे बने एक झोपड़ी में घुस गया।

ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो की मौत गाजीपुर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। कई अन्य बुरी तरह जख्मी हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। ट्रक के बेकाबू होने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल पर यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर ट्रक रोड से सीधे चाय की झोपड़ी में कैसे घुस गया।

स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। ग्रामीण मृतकों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सूचना पाकर मुहम्मदाबाद पुलिस घटना स्थल पहुंची। स्थानीय लोगों ने एनएच-31 गाजीपुर-भरौली मार्ग को जाम कर ट्रैफिक आवागमन को प्रभावित कर दिया। पुलिस स्थिति को सामान्य करने में जुटी है।

Related posts

अगर देश की कुल कृषि भूमि को सिंचित किया जाए, तो भारत पूरी दुनिया का पेट भर सकता है : अमित शाह

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : 33 लाख पेड़ लगाएगा देवरिया प्रशासन, हर विभाग को मिला टारगेट, गंगा आरती की बनी योजना

Abhishek Kumar Rai

अवसर : राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज में दाखिले के लिए 4 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, जानें आवेदन की शर्तें और प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी ने 240 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र : बोले- माफिया नहीं,गरीबों के प्रति है सरकार की संवेदना

Sunil Kumar Rai

यूपी के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स में राशिद नसीम का नाम शामिल : 5 लाख का इनाम घोषित

Satyendra Kr Vishwakarma

Draupadi Murmu : द्रौपदी मुर्मू की जीत पर देवरिया में जश्न, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!