खबरेंदेवरिया

आधार वेरिफिकेशन में पिछड़ा देवरिया : रैंकिंग में 38वें स्थान पर पहुंचा, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बीडीओ से मांगा जवाब

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन और कन्या सुमंगला योजना में प्रगति की समीक्षा की।

वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड भटनी, बरहज, रामपुर काखाना एवं रूद्रपुर में आधार की प्रगति सबसे कम है। सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को आधार प्रमाणीकरण में धीमी प्रगति होने के कारण स्पष्टीकरण मांगा।

38वीं रैंक हुई

उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को आधार प्रमाणीकरण में राज्य स्तर पर देवरिया के 17 से 38वें रैंक होने के कारण अपना स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देशित किया। यह भी निर्देश दिये गये कि प्रत्येक विकास खण्ड में प्रतिदिन कम से कम 100 पेंशन धारकों का आधार प्रमाणीकरण कराया जाए। प्रगति से प्रत्येक दिवस जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को अवगत कराया जाए।

जिम्मेदारी से करें काम

आधार प्रमाणीरण की प्रक्रिया में अपेक्षित गति लाए जाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। खण्ड विकास अधिकारी, सम्बन्धित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, सफाई कर्मचारी आदि का दायित्व निर्धारित करते हुए आधार प्रमाणीकरण का कार्य करायेंगे।

निराश्रित महिला पेंशन / विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड भागलपुर, लार एवं गौरीबाजार में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया। जिन्हें दो दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।

कन्या सुमंगला योजना– योजनान्तर्गत विकास खण्ड भटनी एवं सलेमपुर में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया। जिन्हें 2 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को निदेर्शित किया गया की प्रत्येक विकास खण्ड से अधिक से अधिक पात्र आवेदन पत्रों को जांचोपरान्त समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी, कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Related posts

जरूरी खबर : बिना रजिस्ट्रेशन कराए नहीं करा सकते मिट्टी की खुदाई, पकड़े गए तो देना होगा भारी जुर्माना, इस पोर्टल पर करें पंजीकरण

Abhishek Kumar Rai

यूपी : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनाने वाले कॉन्ट्रैक्टर्स को 180 करोड़ रुपये बोनस देगी योगी सरकार, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

खुलासा : सुप्रीम कोर्ट की समिति ने कृषि कानूनों को बताया था फायदेमंद, की थी ये सिफारिश, पढ़ें रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai

यूपी के हर परिवार के लिए अनिवार्य हुआ फैमिली आईडी : इस वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन, जानें प्रक्रिया

Pushpanjali Srivastava

खेती को विष मुक्त बनाने के लिए किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा : सीएम योगी

Sunil Kumar Rai

National Unity Day 2022 : एकता की दौड़ लगा कर लौहपुरुष वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाएगा देवरिया, डीएम ने हर विभाग को दी जिम्मेदारी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!