खबरेंदेवरिया

Deoria News : खुखुंदू में बच्चों को लेकर स्कूल जा रही वैन पलटी, इस वजह से हुआ हादसा

Deoria News : देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह स्कूल जा रही वैन खुंखुदू कस्बे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। हालांकि सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के तेनुआ गांव में संचालित यूपी पब्लिक स्कूल (UP Public School) के लिए स्कूली वाहन सोमवार सुबह क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बच्चों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में खुखुंदू कस्बे के निकट विद्या मंदिर स्कूल के पास स्कूली वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस वजह से पलटी

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्कूल वाहन बरसात की वजह से गांव की खराब एवं संकरी सड़क पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे से डरे-सहमे छात्र जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

इलाज के बाद घर भेजा

आसपास के लोग तुरंत पहुंचे और छात्रों को वाहन से वाहन निकाला। साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी बच्चों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। उधर किसी बच्चे के गम्भीर नहीं होने पर स्कूल प्रशासन ने राहत की सांस ली।

सभी सुरक्षित हैं

खुखुंदू के थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि एक निजी विद्यालय के मैजिक की पलटने की सूचना मिली थी। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। उन्हें घर भेज दिया गया है। कोई गम्भीर हादसा नहीं था। लोगों की मदद से बच्चों को फौरन वैन से बाहर निकाल लिया गया था।

Related posts

यूपी के तीन और शहरों में लागू होगा पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम  :  कैबिनेट ने दी स्वीकृति

Rajeev Singh

गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा : मच्छु नदी पर बने हैंगिंग ब्रिज के टूटने से 35 की मौत, 500 से ज्यादा लोग नदी में गिरे

Rajeev Singh

पिपरा चन्द्रभान गौ-संरक्षण केंद्र के संचालन के लिए आवेदन शुरू: जानें तिथियां और पूरी प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

डीएम और सीडीओ ने किया आयुष्मान भवः अभियान का आगाज : कैंप लगाकर इन बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज

Sunil Kumar Rai

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया स्वावलंबन स्वाभिमान कार्यक्रम का उद्घाटन, प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनेंगी नारी शक्ति

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान : जिलाधिकारी एपी सिंह ने लोगों से की ये अपील

Rajeev Singh
error: Content is protected !!