खबरेंदेवरिया

अल्टीमेटम : प्रतापपुर रोड़ का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसपी, 4 महीने में पूरा होगा काम, दो कंपनियों पर लगाया जुर्माना

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) ने शनिवार को भाटपाररानी टीकमपार से प्रतापपुर तक लोक निर्माण विभाग द्वारा 24.5 करोड़ की लागत से साढ़े 11 किमी मार्ग के पुनरोद्धार/मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।

4 महीने में हो पूरा

अधिकारियों ने परियोजना के समय से पूरा न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य पूर्ण न होने से इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को कई तरह की समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आगामी 4 माह में परियोजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया।

जुर्माना लगा

जिलाधिकारी ने रोड के किनारे पाइप लाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई से हुई सड़क की क्षति की भरपाई करने के लिए एलसी इंफ्रा और गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड पर जुर्माना लगाने का भी निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सियाही नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर उसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Related posts

मुख्य सचिव का आदेश : रोज एक घंटे जनसुनवाई करेंगे अफसर, बदलेगा काम करने का तरीका, जानें

Sunil Kumar Rai

देवरिया : दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Sunil Kumar Rai

बाढ़ की चपेट में यूपी की 25 लाख आबादी : सीएम योगी ने मंत्रियों को क्षेत्र में जाने के दिए आदेश, फसल नुकसान का आकलन कर होगा भुगतान

Abhishek Kumar Rai

जिला पोषण समिति की बैठक : बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए बनी योजना, गांवों में लाभार्थियों से होगा वितरण का सत्यापन

Sunil Kumar Rai

Covid-19 Vaccination : 30 लाख लोगों को रोजाना कोरोना का टीका लगाएगी यूपी सरकार, बनी ये योजना

Sunil Kumar Rai

देवरिया भाजपा ने कलश में जमा किया मिट्टी और चावल : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी की अगुवाई में पूरे जिले में चला अभियान

Rajeev Singh
error: Content is protected !!