खबरेंदेवरिया

मौका : पेंशन योजना के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, हर वर्ग को मिलेगा लाभ, जानें स्कीम की पात्रता-प्रीमियम और मुआवजा

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि असंगठित क्षेत्र, मनरेगा श्रमिक, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, ऑगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, घरेलू कामगार, स्ट्रीट वेंडर, मिड-डे-मील वर्कर, बोझा ढोने वाले ईंट-भट्ठे के श्रमिक, मोची, रिक्शा चालक, कृषि श्रमिक, मछली पालन, बीड़ी श्रमिक, चमड़ा श्रमिक, निर्माण श्रमिक इत्यादि श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पेंशन दे रही है।

लाभ मिलेगा

साथ ही खुदरा व्यापारी, दुकानदार, स्व रोजगार व्यक्ति, राइस मिल मालिक, तेल मालिक, कारखाना मालिक, कमीशन एजेण्ट, रियल स्टेट ब्रोकर छोटे होटल, रेस्टोरेन्ट मालिक आदि इस प्रकार के व्यापारी जिनकी मासिक आय 15000/- से कम हो को नेशनल पेंशन योजना के अन्तर्गत पेंशन सहायता के लिए सहज जन सेवा केन्द्र के माध्यम से पंजीयन कर लाभान्वित किया जाना है।

इतनी आय होनी चाहिए

श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने यह जानकारी देते हुए असंगठित श्रमिकों व व्यापारियों को अवगत कराया है कि ऐसे श्रमिक अथवा व्यापारी जिनकी उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य है तथा जिनकी मासिक आय 15000/- से कम है वह इस योजना के अन्तर्गत पंजीकरण के लिए पात्र होगा।

ये लाभ मिलेगा

यह योजना अंशदायी है तथा योजना के अन्तर्गत श्रमिकों को उनके योजना में प्रवेश के आयु के आधार पर रुपया 55/- से लेकर 200/- प्रतिमाह नियमित अंशदान किया जायेगा। केन्द्र सरकार भी उतनी ही धनराशि उनके पेंशन खाते में जमा करेगी तथा 60 वर्ष की आयु प्राप्त होने पर योजना के अधीन प्रत्येक श्रमिक को 3000/- पेंशन आजीवन प्राप्त मिलेगा। यदि पेंशनर की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी दशा में उसकी पति / पत्नी 50 प्रतिशत पारिवारिक पेंशन के रूप में प्राप्त करने का हकदार होगा।

जनसेवा केंद्र पर होगा

उन्होंने श्रमिकों व व्यापारियों से अपील की है कि वे अपना आधार कार्ड व बैंक पासबुक के साथ सहज जन सेवा केन्द्र पर जाकर अपना पंजीयन कराएं। योजना का क्रियान्वयन भारतीय जीवन बीमा निगम और जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से किया जायेगा। इस योजना में नामांकन सम्पूर्ण भारत के जन सुविधा केन्द्रों पर प्रारम्भ हो चुका है।

Related posts

गोमती और घाघरा नदियों में उपखनिजों की जांच कराएगी योगी सरकार : गंगा में हुई इस पहल से मिली प्रेरणा

Rajeev Singh

BREAKING : यूपी में एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर बनने का रास्ता साफ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बड़ी घोषणा की

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में शिकायत निस्तारण के लिए चल रहा कॉल सेंटर : डायल करें ये नंबर, दोषी जिम्मेदारों पर भी होगी कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

पूर्वांचल को मिला 10000 करोड़ के रोड प्रोजेक्ट्स का तोहफा : नितिन गड़करी ने जनता को सौंपी ये सड़कें

Harindra Kumar Rai

खाकी के दुश्मन : मनीष गुप्ता की हत्या के आरोपी पुलिस वालों पर एक लाख का इनाम, प्रॉपर्टी कुर्क होगी

Sunil Kumar Rai

अपराध नियंत्रण को योगी सरकार ने शुरू किया 15 दिन का विशेष अभियान : इन क्राइम्स पर रहेगा फोकस, अधिकारी रोजाना…

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!