खबरेंदेवरिया

जरूरी खबर : इन योजनाओं के लाभार्थी फौरन कराएं आधार वेरिफिकेशन, देरी हुई तो रुकेगी किस्त, जानें प्रक्रिया

Deoria News : देवरिया के जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्ण कान्त राय ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उप्र से संचालित दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान (दिव्यांग पेंशन) तथा कुष्ठावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे जनपद देवरिया के समस्त पेंशन धारकों का शत प्रतिशत आधार सीडिंग कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

तत्काल सत्यापित कराना सुनिश्चित करें

जनपद के दिव्यांग, कुष्ठावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त लाभार्थियों को उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद के किसी भी जनसेवा केन्द्र, लोकवाडी केन्द्र, अथवा निजी कम्प्यूटर, स्मार्ट फोन से ऑनलाइन https://sspy-up.gov.in पोर्टल पर अपना मोबाइल नम्बर पंजीकृत करते हुए स्वयं अपने आधार नम्बर को ऑनलाइन तत्काल सत्यापित कराना सुनिश्चित करें।

यहां करें वेरीफाई

ऑनलाइन https://sspy-up.gov.in/ पोर्टल पर आधार नम्बर को सत्यापित करने में कोई समस्या उत्पन्न हो रही है अथवा किसी दिव्यांगजन से ऑनलाइन आधार सत्यापित नहीं हो पा रहा हो, तो किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन रूम नंबर 18 में उपस्थित होकर अपना आधार सत्यापित करा सकते हैं।

रुक जाएगी दूसरी किस्त

आधार सत्यापन नहीं कराने पर दिव्यांग,कुष्ठावस्था पेंशन की वर्ष-2022-23 के द्वितीय किश्त का भुगतान निदेशालय से किया जाना सम्भव नहीं होगा।

Related posts

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने 7 स्कूलों का किया निरीक्षण : कोई विद्यालय मिला बंद तो कहीं प्रधानाचार्य चाबी लेकर रहे गायब

Sunil Kumar Rai

प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के लिए बड़ा मौका : यूपी परिवहन निगम बेड़े में शामिल करेगा निजी बसें, हर क्लास के लिए होगा अनुबंध

Sunil Kumar Rai

पहल : समाधान दिवस में बने 8 दिव्यांग प्रमाण पत्र, एसपी संकल्प शर्मा ने किया कैंप का उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

देवरिया : 26 मई को लगेगी प्रमुख सचिव की पाठशाला, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Harindra Kumar Rai

महाशिवरात्रि की तैयारी में जुटा देवरिया प्रशासन : डीएम और एसपी ने की बैठक, पढ़ें सभी प्रबंध

Abhishek Kumar Rai

यूपी : डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में 1500 करोड़ का निवेश करेगा अडानी ग्रुप, हजारों को मिलेगा रोजगार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!